Vastu Vastra: हमारे परिधान और ड्रेस में जेब का एक विशेष महत्व है। ये रुपये-पैसे, आवश्यक कागजात और कुछ जरूरी सामानों को रखने की जगह है। लेकिन जाने-अनजाने में हम जेब कई ऐसी चीजें भी रख लेते हैं, जो हमें भूल से भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में उन चीजों को गलत बताया गया है।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेब या पर्स में गलत चीजें रखने से रुपया-पैसा नहीं टिकता है या फिजूलखर्ची और अपव्यय बढ़ जाता है। आखिरकार एक समय आता है, जब हम आर्थिक संकट में फंस जाते हैं और सोचने लगते हैं कि आखिर क्यों हो रहा है। इसकी एक वजह पर्स भी हो सकती है। इसलिए सावधान हो जाइए और आइए जानते हैं, वैसी 5 चीजें क्या हैं, जो जेब या पर्स में नहीं रखनी चाहिए।
जेब में न रखें ऐसा पर्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, पर्स धन का प्रतीक होता है। इसलिए इसका साफ-सुथरा होना जरूरी है। इस शास्त्र के अनुसार अपनी जेब में कटा-फटा हुआ पर्स भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि कटा-फटा पर्स धन को आकर्षित करने की बजाय दूर भगाता है। जाहिर है कि इससे जीवन में जल्द आर्थिक तंगी आ जाएगी। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि आप जो पर्स रखते हैं, वह आपकी राशि के रंग के मुताबिक हो।
जेब में बिलकुल न रखें ये चीज
दवाइयां बीमारी से जुड़ी होती हैं और बीमारी नकारात्मक ऊर्जा से जुड़ी होती है। जब हम दवाइयों को अपने पास रखते हैं तो यह नकारात्मक ऊर्जा हमारे आसपास फैल सकती है। इसलिए वास्तु शास्त्र के अनुसार, जेब में भूलकर भी दवाइयां नहीं रखनी चाहिए, अन्यथा सेहत पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है।
कटे-फटे नोट कहें ‘तौबा-तौबा’
वास्तु शास्त्र के अनुसार, अपनी जेब में कटे-फटे नोट रखना भी अशुभ होता है। साथ ही भूलकर भी पर्स या जेब में फालतू के कागज, विजिटिंग कार्ड जैसी चीजें नहीं रखें। ये चीजें धन के स्थान को घेरती हैं, जिससे आपको मां लक्ष्मी के क्रोध का सामना करना पड़ सकता है और आप पाई-पाई को मोहताज हो सकते हैं।
गुस्सा दिलाने वाली चीजें
इन सबके अलावा जेब में वे चीजें भी नहीं रखनी चाहिए, जो आपको मन को दुखी करती हों या गुस्सा दिलाती हों। यह चीज आपके एक्स का कोई सामान या फोटो भी हो सकता है। वैसी चीजें भी जेब में न रखें, जो आपके अंदर नकारात्मक ऊर्जा का संचार करती हों।
खराब सिक्के
बहुत से लोग खराब या खोटे सिक्के को जेब या पर्स में लिए घूमते हैं। ऐसा नहीं करना चाहिए, क्योंकि खराब सिक्के भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होते हैं। इन्हें रखने से धन का प्रवाह रुक सकता है। इसलिए खराब सिक्कों को तुरंत निकाल दें या किसी को दान कर दें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
25 mins agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
18 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
18 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
20 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines