Buddha Purnima 2024: दुनिया के चौथे सबसे बड़े धर्म, बौद्ध धर्म, की स्थापना करने वाले भगवान बुद्ध का जन्म वैशाख पूर्णिमा को नेपाल के लुम्बिनी नामक स्थान पर हुआ था। वैशाख पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा भी कहते हैं, जो साल 2024 में 23 मई को पड़ रहा है। बुद्ध पूर्णिमा भगवान बुद्ध और उनकी शिक्षाओं को याद करने और उसे अपने जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करता है। आइए जानते हैं, पूरी दुनिया को समानता, करुणा, अहिंसा और नैतिकता का महान संदेश देने वाले भगवान बुद्ध के 10 बेस्ट कोट्स, जिसमें हैं निहित हैं, सफलता के महान सूत्र।
भगवान बुद्ध के 10 बेस्ट कोट्स
1- अपना कोई काम शुरु करने या अपना कदम उठाने से पहले कभी भी उसकी घोषणा मत करें। काम पूरा होने तक चुप रहें और सबको अपनी सफलता से आश्चर्यचकित करें।
2- न तो अतीत में जीने की कोशिश करो और न ही भविष्य के सपने देखो, अपने आपको और मन को वर्तमान पर केंद्रित करो।
3- हजारों लड़ाइयां जीतने से बेहतर है, खुद पर विजय पाना। जिसने खुद को जीत लिया, उसकी हर जीत पक्की है। यह आपसे छीना नहीं जा सकता है।
4- हम अपने विचारों से आकार लेते हैं; जैसा हम सोचते हैं, वैसा ही बनते हैं। जब मन पवित्र होता है, तो आनंद उस छाया की तरह आता है, जो कभी साथ नहीं छोड़ता है।
5- हमें हमारे अलावा दूसरा कोई नहीं बचा सकता है। हमारे अलावा कोई दूसरा व्यक्ति इसे कर भी नहीं सकता है और किसी को ऐसा करने की कोशिश भी नहीं करनी चाहिए। हमें अकेले ही इस रास्ते पर आगे बढ़ना होगा।
6- आपको जो मिला है उसे बढ़ा-चढ़ाकर न बताएं, न ही दूसरों से ईर्ष्या करें। जो दूसरों से ईर्ष्या करता है, उसे कभी मन की शांति नहीं मिलती है।
7- सभी गलत काम मन के कारण ही उत्पन्न होते हैं। जब मन शुद्ध और शांत हो जाता है, तो कोई गलत काम हो ही नहीं सकता है।
8- निष्क्रिय यानी बिना काम का या अक्रिय रहना मृत्यु का एक छोटा मार्ग है और परिश्रमी होना जीवन का एकमात्र श्रेष्ठ मार्ग है; मूर्ख लोग आलसी होते हैं, बुद्धिमान लोग मेहनती होते हैं।
9- जीवन में एकमात्र वास्तविक असफलता है, व्यक्ति का श्रेष्ठतम ज्ञान के प्रति सच्चा न होना है।
10- जो हम सोचते हैं, वैसा ही बनते हैं। हमारा जन्म हमारे विचारों के साथ होता है। हम अपने विचारों से अपनी दुनिया संवारते हैं।
ये भी पढ़ें: Buddha Purnima 2024: जब भगवान बुद्ध ने महान दार्शनिक को समझाया ‘मौन का महत्व’, पढ़ें इंस्पिरेशनल स्टोरी
ये भी पढ़ें: नहीं कर पाते चाहकर भी किसी को इग्नोर? तो बड़ी काम आएगी भगवान बुद्ध की सलाह! जानें अनसुनी कथा
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
11 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
13 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
14 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
18 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines