हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vidura Niti: महात्मा विदुर की इन 3 सलाह को अपनाने से सफलता तय, बढ़ता है बैंक बैलेंस!

Vidur Niti: महाभारत के महत्वपूर्ण पात्र विदुर को धर्म, राजनीति, शास्त्र, समाज, व्यक्ति और व्यक्ति के आचार-विचार का गहरा ज्ञान था। यही कारण है कि महाज्ञानी और प्रतापी भीष्म पितामह भी उनसे मंत्रणा करते थे। विदुर की नीतियां आज भी प्रासंगिक है। यहां 3 ऐसे खास सुझावों की यहां पर चर्चा की गई है, जिसे अपनाकर कोई भी सफल हो सकता है।

विज्ञापन

Vidura Niti: महाभारत के एक महत्वपूर्ण पात्र विदुर कोई संत, ऋषि, मुनि या सिद्ध पुरुष नहीं थे। फिर भी उनको ‘महात्मा विदुर’ कहा जाता है। इसका मुख्य कारण था उनकी नैतिकता, बुद्धिमत्ता, नीति और धर्म के प्रति अटूट समर्पण, जिसका उन्होंने आजीवन पालन किया। वे एक तपस्वी की तरह जीवन जीते थे। वे कौरवों के एक मंत्री थे, वे चाहते तो ऐश्वर्यपूर्ण जीवन जी सकते थे। लेकिन वे राजमहल से बाहर एक कुटिया में रहकर सादा जीवन जीते थे। उन्हें धर्म, राजनीति, शास्त्र, समाज, व्यक्ति और व्यक्ति के आचार-विचार का गहरा ज्ञान था। यही कारण है कि महाज्ञानी और प्रतापी भीष्म पितामह भी उनसे मंत्रणा करते थे।

महाभारत में धृतराष्ट्र और विदुर का एक बेहद लंबा वार्तालाप मिलता है। इस वार्तालाप को विदुर नीति कहा जाता है, जिसे बाद में अलग से पुस्तक के पुस्तक के रूप में प्रकाशित किया गया। आपको बता दें कि विदुर धृतराष्ट्र और पांडु के सौतेले भाई थे। उनकी विदुर नीति में बताई गई बातों का ध्यान रखने पर कोई भी मनुष्य कई परेशानियों से बच सकता है। उनकी इस नीति पुस्तक से 3 ऐसे खास सुझावों की यहां पर चर्चा की गई है, जिसे अपनाने से जीवन में सफलता मिल सकती है और अच्छा-खासा धन अर्जित कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: होली से पहले करें ये 3 खास वास्तु उपाय, रंग और खुशियों के त्योहार से पहले बढ़ जाएगी इनकम

विज्ञापन

सही समय पर सही निर्णय लेना

विदुर ने बताया कि सफलता के लिए समय का सही उपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। जो व्यक्ति समय को पहचानता है और उसके अनुसार कार्य करता है, वही सफल होता है। विदुर की यह नीति बतलाती है कि समय का महत्व सबसे अधिक है। इसलिए इसे गंवाना या व्यर्थ करना खुद को नष्ट करने जैसा है। इसलिए विदुर कहते हैं कि अवसर को पहचानना और उसका लाभ उठाना ही बुद्धिमानी है। जो लोग समय गंवाते हैं, वे जीवन में पिछड़ जाते हैं।

केवल पहले जमाने में ही नहीं बल्कि यदि आज परिदृश्य में भी बात करें तो व्यवसाय, निवेश या किसी भी कार्य में सही समय पर निर्णय लेना सफलता की कुंजी है। उदाहरण के लिए, यदि आप निवेश करना चाहते हैं, तो निवेश करते समय बाजार के रुझान को समझना और सही समय पर निवेश करना धन अर्जित करने में मदद करता है, जो बैंक बैलेंस में भी दिखता है।

विज्ञापन

धन का सही प्रबंधन

विदुर ने धन के सही प्रबंधन पर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को अपनी आय के अनुसार खर्च करना चाहिए और अनावश्यक खर्चों से बचना चाहिए। विदुर नीति के तहत उन्होंने संयम और मितव्ययिता के नियम पर जोर दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि धन की बचत करना बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि आकस्मिक और आपातकाल में यही जमा किया हुआ धन हमारे काम आता है।

विदुर नीति की ये बातें और सच्ची सलाह आज के समय में भी प्रासंगिक है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी इनकम का एक हिस्सा बचत और निवेश में लगाना चाहिए। इसके लिए अनावश्यक खर्चों से बचकर और बजट बनाकर धन का सही प्रबंधन किया जा सकता है, जो कठिन समय में साथ देती है।

विज्ञापन

सही लोगों का साथ

कहा जाता है कि मनुष्य की पहचान इससे होती है कि उसकी संगति कैसी है। इसके लिए महात्मा विदुर ने सही संगति का महत्व पर विशेष जोर दिया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि कहा कि व्यक्ति की सफलता और असफलता उसकी संगति पर निर्भर करती है। विदुर नीति कहती है कि अच्छे और बुद्धिमान लोगों का साथ व्यक्ति को सही दिशा देता है, जबकि गलत लोगों की संगति उसे पतन की ओर ले जाती है।

जहां तक जीवन में व्यावहारिक उपयोग की बात है, तो व्यवसाय, करियर या व्यक्तिगत जीवन में सही लोगों का साथ होना बहुत जरूरी है। अच्छे मार्गदर्शक, सहयोगी और मित्र सफलता दिलाने में मदद करते हैं। गलत संगति से बचकर ही व्यक्ति अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Lucky Gemstones: यह रत्न धारण करते ही खिंची चली आती है सफलता और धन, ‘मनी मैग्नेट’ कहलाता है यह जेमस्टोन!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola