हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

खुशियां और धन आने का संकेत देती हैं इन 6 जानवरों का सपने दिखना, पूरे होंगे सभी अधूरे अरमान

क्या आपने हाल ही यहां बताए गए किसी जानवर को सपने में देखा है, तो समझ लीजिए कि आपके जीवन में कुछ अच्छा होने वाला है। अधूरे अरमान पूरे होने के संकेत मिल रहे हैं, बस सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ते रहिए। आइए जानते हैं,  किस जानवर का सपने में दिखके के क्या मायने होते हैं?

विज्ञापन

स्वप्न शास्त्र के अनुसार हमारे सपनों का हमारे जीवन पर गहरा असर होता है। कई बार कुछ खास जानवरों के सपने में दर्शन होना न केवल शुभ संकेत होता है, बल्कि यह इस बात का इशारा भी होता है कि आपके जीवन में जल्द ही खुशियों की बहार आने वाली है। तो आइए जानते हैं उन 6 जानवरों के बारे में जिनका सपने में आना आपके अधूरे अरमानों को पूरा कर सकता है।

गाय का सपना

गाय को हिन्दू धर्म में माता का दर्जा प्राप्त है। यदि आप सपने में गौ माता को देखते हैं, तो यह बेहद शुभ संकेत होता है। इसका अर्थ है कि आपके जीवन में सुख-शांति और समृद्धि आने वाली है। घर का माहौल भी सकारात्मक बना रहेगा।

ये भी पढ़ें: महिलाओं के माथे पर बिंदी केवल एक डॉट है या फैशन स्टेटमेंट? जानें सांस्कृतिक, धार्मिक और वैज्ञानिक कारण

विज्ञापन

कुत्ता दिखाई देना

सपने में कुत्ते का दिखना दर्शाता है कि आपके जीवन में जो भी समस्याएं चल रही हैं, उनसे जल्द ही छुटकारा मिलने वाला है। साथ ही, यह भी संकेत हो सकता है कि कोई भरोसेमंद व्यक्ति आपकी मदद के लिए आगे आएगा।

शेर का सपना

शेर का सपना देखना शक्ति और साहस का प्रतीक है। यह सपना दर्शाता है कि आप जल्द ही आत्मविश्वास से भर जाएंगे और जीवन में कोई बड़ा कदम उठाने के लिए तैयार होंगे।

विज्ञापन

मछली का सपना

मछली को सौभाग्य और शुभता का प्रतीक माना जाता है। यदि आपको सपने में मछली दिखाई देती है, तो यह संकेत है कि घर में कोई शुभ कार्य हो सकता है जैसे विवाह या संतान का सुख।

हाथी का सपना

हाथी का सपना देखना दर्शाता है कि आपकी कोई बड़ी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। यह धन, सम्मान और यश की प्राप्ति का भी संकेत देता है।

विज्ञापन

खरगोश का सपना

खरगोश को मासूमियत और प्रेम का प्रतीक माना जाता है। अगर सपने में खरगोश दिखाई दे तो यह दर्शाता है कि आपके जीवन में प्रेम का प्रवेश होने वाला है। कोई खास व्यक्ति आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आ सकता है।

ये भी पढ़ें: पंच केदार धाम का रहस्य जहां पांडवों ने की थी खेती, आज भी बर्फीली भूमि पर अपने आप उगती है धान की फसल

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola