Nishit Mishra
Read More
---विज्ञापन---
Swapna Shastra: दिवाली को हिन्दू धर्म में धन की देवी लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर देवी लक्ष्मी किसी से प्रसन्न रहती हैं तो वह सुख-समृद्धि प्रदान करती हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि लक्ष्मी अगर किसी से प्रसन्न होती हैं तो दिवाली से पहले उसे इन 5 सपनों के जरिए संकेत देती है। ये सपने बताते हैं कि आपकी किस्मत चमकने वाली है।
हिन्दू धर्म में स्वास्तिक चिह्न को शुभ माना गया है। दिवाली के दिन घर के मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिह्न लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि स्वास्तिक चिह्नको लगाने से देवी लक्ष्मी घर में वास करती हैं। वहीं स्वप्नशास्त्र कहता है कि अगर दिवाली से पहले सपने में स्वास्तिक चिन्ह दिखता है तो शुभ होता है। सपने में स्वास्तिक चिह्न का दिखना परिवार में सुख और समृद्धि लेकर आता है। परिवार के लोगों के बीच रिश्ते भी मजबूत होते हैं।
स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि किसी को दिवाली से पहले सपने में मंदिर के दर्शन होते हैं तो यह शुभ संकेत है। इस सपने का अर्थ यह है कि आप जिस काम में बहुत दिनों से लगे हुए हैं, उसमें शीघ्र ही सफलता मिलनेवाली है। साथ ही यह सपना, ये भी संकेत देता है कि माता लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हैं। स्वप्नशास्त्र में मंदिर दर्शन को देवताओं के दर्शन के समान बताया गया है।
वैसे तो सपने में गौ माता का दिखना ही शुभ माना जाता है। लेकिन स्वप्नशास्त्र कहता है कि, यदि दिवाली से पहले आप सपने में गाय से खुद को दूध निकालते हुए देखते हैं तो यह अत्यंत ही शुभ होता है। इस सपने का अर्थ यह है कि आप से माता लक्ष्मी प्रसन्न हैं और आप पर पैसों की बारिश करने वाली है।
दिवाली में घर-घर दीपक जलाया जाता है। लेकिन दिवाली से पहले यदि कोई सपने में अखंड ज्योति जलते हुए देखता है तो यह शुभ माना जाता है। सपने में अखंड ज्योति जलते हुए देखने का अर्थ है, माता लक्ष्मी की कृपा से आप दीर्घायु होने वाले हैं। साथ ही आपके सुख और समृद्धि में भी वृद्धि होने वाली है। यदि आप सेहत को लेकर परेशान है तो आप जल्द ही इस से मुक्त हो सकते हैं।
दिवाली से पहले अगर आपको सपने में अपने कुलदेवता दिखाई देते हैं तो समझ लीजिए कि आपकी मनोकामना जल्द ही पूरी होने वाली है। यदि आप नौकरी तलाश रहे हैं तो जल्द ही आपको अच्छी नौकरी मिलने वाली है। जो लोग अविवाहित हैं उन्हें जल्द ही जीवनसाथी मिलने वाली है।
ये भी पढ़ें- Kojagari Puja 2024: 16 या 17 अक्टूबर, कब है कोजागरी पूजा? जानें तिथि और मां लक्ष्मी की पूजा का शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।