Swapna Shastra: सनातन धर्म के लोगों के लिए सावन का महीना बेहद खास होता है। इस माह में व्रत रखने के साथ-साथ शिव जी और मां पार्वती की उपासना की जाती है। हालांकि इस दौरान सपने में कुछ विशेष चीजों का दिखना शुभ माना जाता है। दरअसल, स्वप्न शास्त्र में प्रत्येक सपने के शुभ और अशुभ प्रभावों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि सपने में कुछ चीजें व्यक्ति को संकेत देती हैं कि आने वाले समय में उनके साथ कुछ अच्छा होने वाला है। आज हम आपको स्वप्न शास्त्र में बताई गई उन चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सावन के दौरान सपने में दिखना अति शुभ माना जाता है।
सपने में शिव जी के दर्शन होना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि सावन माह के दौरान अगर किसी व्यक्ति को सपने में शिव जी के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि उन्हें भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्त होगी। इसी के साथ धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी।
ये भी पढ़ें- सपने में किन देवी-देवताओं का दिखना होता है शुभ और अशुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
मां पार्वती के दर्शन होना
सावन माह के दौरान सपने में मां पार्वती के दर्शन होना अति शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि करियर में तरक्की मिलेगी। साथ ही आय के साधन भी बढ़ेंगे।
शिव जी और मां पार्वती के साथ में दर्शन होना
सपने में यदि किसी व्यक्ति को साथ में शिव जी और मां पार्वती के साथ में दर्शन होते हैं, तो इसे एक शुभ संकेत माना जाता है। वैवाहिक जीवन में खुशियों का आगमन होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी।
सपने में शिवलिंग के दर्शन होना
सावन माह में स्वप्न में शिवलिंग का दिखना शुभ संकेत है। इसका अर्थ है कि शिव जी तक आपकी इच्छा पहुंच गई है, जिसे वो जल्द ही पूरा करेंगे।
सपने में शिव जी का मंदिर दिखना
स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि अगर किसी व्यक्ति को सावन के दौरान सपने में शिव जी के मंदिर के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही उन्हें अपनी समस्याओं का समाधान मिलने वाला है। इसी के साथ उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होगा।
खुद को शिव जी की पूजा करते हुए देखना
सपने में सावन के महीने में आप खुद को शिव जी की उपासना करते हुए देखते हैं, तो ये इस बात का संकेत है कि जल्द ही आपकी कोई मनोकामना पूरी होने वाली है।
सपने में नाग देवता के दर्शन होना
यदि सावन माह में किसी व्यक्ति को सपने में नाग के दर्शन होते हैं, तो इसका अर्थ है कि जल्द ही उन्हें धन लाभ होगा।
सपने में बेल पत्र का दिखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सावन के दौरान सपने में बेल पत्र का दिखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि घर में सदा सुख-शांति बनी रहेगी।
त्रिशूल और डमरू का दिखना
सपने में त्रिशूल और डमरू का दिखना इस बात का संकेत है कि आपको शिव जी की विशेष कृपा प्राप्त होगी। आपके जीवन में स्थिरता आएगी और परिवारवालों के साथ आपको खुशी के पल बिताने का मौका मिलेगा।
नंदी जी के दर्शन होना
धार्मिक मान्यता के अनुसार, नंदी जी को शिव जी का वाहन माना जाता है। सपने में नंदी के दर्शन होने का अर्थ है कि जल्द ही आप धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। इसी के साथ आपकी आमदनी के साधन में भी बढ़ोतरी होगी।
ये भी पढ़ें- सपने में किन 10 जानवरों का दिखना होता है शुभ? जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यता पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
3 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
5 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
9 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines