---विज्ञापन---

Swapna Shastra: सपने में जीवनसाथी संग लड़ाई और तलाक होते हुए देखना शुभ या अशुभ? जानें

Dream About Fighting: प्रत्येक सपना जीवन में आने वाली खुशियों और किसी नई चुनौती का संकेत देता है। चलिए जानते हैं सपने में पार्टनर संग लड़ाई और खुद का तलाक होते हुए देखना शुभ माना जाता है या ये किसी अनहोनी घटना की तरफ इशारा कर रहा है।

Dream About Fighting: हर एक व्यक्ति को सोते समय सपने दिखाई देते हैं। जहां कुछ सपने अच्छे होते हैं, तो कई बार व्यक्ति को बुरे और अतरंगी सपने भी नजर आते हैं। हालांकि अच्छे सपनों को अधिकतर लोग भूल जाते हैं, लेकिन बुरे सपने दिमाग में रह जाते हैं। जिनके अहसास मात्र से ही व्यक्ति डर जाता है। कई बार सपने में लड़ाई-झगड़ा, हिंसा, तलाक और कोर्ट भी दिखाई देता है, जो जीवन से जुड़ी अहम जानकारी देते हैं। चलिए स्वप्न शास्त्र की मदद से जानते हैं इन्हीं सपनों के शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में।

सपने में लड़ाई देखना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में पार्टनर से खुद को लड़ते हुए देखना शुभ संकेत नहीं है। ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपकी लव लाइफ में परेशानियों का आगमन होगा। रियल जिंदगी में पार्टनर से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण आपको तनाव रहेगा।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- 26 अगस्त के बाद चमकेगी इस एक राशि के लोगों की किस्मत, शनि करेंगे मालामाल!

Kuwait Divorce

---विज्ञापन---

सपने में कोर्ट का दिखाई देना

सपने में यदि आप खुद को कोर्ट में खड़े देखते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। ये सपना चिंता और भय की स्थिति को दर्शाता है। भविष्य में आपको कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं।

सपने में तलाक होते हुए देखना

सपने में तलाक का दिखाई देना अशुभ माना जाता है। ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपके पारिवारिक जीवन में कोई बड़ी घटना घट सकती है। जीवनसाथी से लड़ाई हो सकती है। इसके अलावा आप दोनों के मन में एक दूसरे के लिए नफरत भी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

सपने में तलाक करवाना

सपने में यदि आप किसी का तलाक करा रहे हैं, तो इसे भी अशुभ माना जाता है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपना दर्शाता है कि भविष्य में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

तलाक के कागज का दिखाई देना

सपने में यदि आपको तलाक के कागज दिखाई देते हैं, तो इसे भी अशुभ माना जाता है। ये सपना दर्शाता है कि जल्द ही आपकी शादीशुदा जिंदगी में परेशानियां बढ़ सकती हैं। पार्टनर से झगड़ा हो सकता है। इसके अलावा जीवनसाथी और आपके बीच गलतफहमी भी बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Jyotish Shastra: इन 4 राशि की महिलाओं को खुश रखें, गुस्से में कही इनकी हर बात होती है सच!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धर्मिक मान्यता पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Aug 14, 2024 10:18 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola