Accident Dream Meaning: जब व्यक्ति सो रहा होता है, तो वो एक अलग ही दुनिया में चला जाता है। सोते समय व्यक्ति को अलग-अलग तरह के सपने दिखाई देते हैं। जहां कुछ सपने वर्तमान स्थिति से जुड़े होते हैं, तो कुछ भविष्य की घटनाओं की तरफ भी इशारा करते हैं। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक सपने का एक अर्थ होता है, जो व्यक्ति की जिंदगी से जुड़ा होता है। सपने में खुद का एक्सीडेंट देखना या किसी दोस्त के साथ कोई बड़ी दुर्घटना का होना भी फ्यूचर में होने वाली किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा करता है। चलिए विस्तार से जानते हैं सपने में एक्सीडेंट देखना शुभ माना जाता है या ये किसी बड़ी अनहोनी की तरफ इशारा कर रहा है।
बाइक एक्सीडेंट
सपने में यदि आप खुद का बाइक से एक्सीडेंट होते हुए देखते हैं, तो ये दर्शाता है कि आने वाले समय में आपका किसी से झगड़ा हो सकता है। खासतौर पर आपको अपनी बहन से दूर रहना होगा, नहीं तो उनके साथ आपका वाद-विदाव हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: राशि अनुसार जानें आज कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें लव राशिफल
कार एक्सीडेंट
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में खुद का कार से एक्सीडेंट होते हुए देखना सेहत के लिए लिहाज से ठीक नहीं माना जाता है। ये सपना दर्शाता है कि आपको कारोबार में बड़ा नुकसान हो सकता है। इसलिए इस समय जल्दबाजी में कोई भी निर्णय न लें।
रेल या मेट्रो से एक्सीडेंट
सपने में यदि आपको रेल या मेट्रो से खुद का एक्सीडेंट होते हुए दिखाई देता है, तो इसे बेहद अशुभ माना जाता है। ये सपना इस बात का संकेत है कि भविष्य में आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। इसके अलावा माता-पिता की सेहत को लेकर भी सावधान रहना होगा, नहीं तो उनका स्वास्थ्य ज्यादा खराब हो सकता है।
सपने में परिजन का एक्सीडेंट दिखना
सपने में यदि आप अपने किसी दोस्त, परिजन या अनजान व्यक्ति का किसी भी वाहन से एक्सीडेंट होते देखते हो, तो ये आपके लिए अशुभ संकेत है। स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ये सपना संकेत है कि आपके साथ कोई अनहोनी घटना घट सकती है, जिसके कारण आपको मानसिक तनाव रहेगा।
सपने में मौत देखना
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में यदि आप खुद को मृत देखते हैं, तो ये शुभ संकेत है। ये सपना दर्शाता है कि आपकी आयु बढ़ गई है। खुद के अलावा किसी और परिजन को भी मृत अवस्था में देखना शुभ माना जाता है। इसका अर्थ है कि उनके जीवन में खुशियों का आगमन होने वाला है। जिस बात को लेकर वो लंबे समय से परेशान चल रहे थे, उसका उन्हें समाधान मिल जाएगा।
ये भी पढ़ें- ‘सोने का कटोरा’ लेकर पैदा होने वाले लोगों के हाथ में होती है ये रेखा, करोड़पति बनना तय!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
11 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
14 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
15 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
16 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
18 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
20 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines