---विज्ञापन---

Religion

Swapna Shastra: पत्नी और मित्र को भी न बताएं सपने में दिखीं ये 3 चीजें; होगा भारी नुकसान, मुश्किल में पड़ सकता है जीवन!

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र के अनुसार, 3 सपने बेहद खास संदेश देते हैं। इन 3 खास सपनों को दूसरों से साझा करने से नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह हो सकता है और जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। इसलिए, इन सपनों को गुप्त रखना ही बेहतर होता है। आइए जानते हैं, क्या हैं सपने में दिखाई देने वाली ये 3 चीजें?

Swapna Shastra: कहा जाता है कि सपने हमारी नींद की अवस्था में उभरने वाली मन की तस्वीरें होती हैं। कई बार ये तस्वीरें इतनी स्पष्ट होती हैं कि हम उन्हें कभी नहीं भूल पाते। कई सपनों का हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है। स्वप्न शास्त्र और शकुन शास्त्र दो ऐसी प्राचीन भारतीय विद्याएं है, जो बेहद गूढ़ लेकिन बहुत उपयोगी हैं। ये शास्त्र कहते हैं कि जो भी सपना हम देखते हैं, जरूरी नहीं है कि हर सपने का कोई मतलब या उद्देश्य ही हो। लेकिन दूसरी ओर कुछ सपने बेहद जरूरी संदेश देने के मकसद से ही दिखते हैं, उसका कोई न कोई मतलब जरूर होता है। सपनों के संबंध में स्वप्न शास्त्र यह भी कहता है, हमें सपने में दिखने वाली 3 चीजों के बारे में लोगों को, यहां तक कि पत्नी और मित्र को भी नहीं बताना चाहिए, अन्यथा कोई भारी नुकसान होना तय है। इससे जीवन पर भी संकट या सकता है। आइए जानते हैं, क्या हैं सपने में दिखाई देने वाली ये 3 चीजें?

कौन से सपने गुप्त रखने चाहिए?

धन-संपत्ति से जुड़े सपने

एक सपना जो बहुत लोगों दिखता है, वह है सपने में चांदी से भरे हुए कलश नजर आना। स्वप्न शास्त्र के मुताबिक यह सपना बहुत शुभ होता है। इस सपने का मतलब यह बताया गया है कि अमीर बनने से पहले ऐसे सपने आते हैं। कहते हैं, मां लक्ष्मी के आदेश पर भगवान कुबेर धन कलश भेज कर आने वाले दिनों के बारे इशारा करते हैं कि जीवन में धन का आगमन होने वाला है। मान्यता है कि इस सपने के बारे में किसी को नहीं, मित्र और पत्नी को भी नहीं बताना चाहिए, अन्यथा पैसों का भारी नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!

मृत्यु से जुड़े सपने

यदि आपको अपनी या किसी अन्य व्यक्ति की मृत्यु से जुड़े सपने आते हैं, तो उसको भी किसी को नहीं बताना चाहिए। जब तक आप यह किसी से साझा नहीं करते हैं, तो यह आपको ही परेशान कर सकता है, लेकिन दूसरे को साझा करते ही वह भी परेशान हो जाएगा। यह सपना मित्र या पत्नी को भूल से भी नहीं बताना चाहिए। आपके हितैषी होने के नाते वे नाहक ही परेशान और चिंता में रहने लगेंगे, जो आपको भी ठीक नहीं लगेगा।

---विज्ञापन---

प्रकृति से जुड़े सपने

स्वप्न शास्त्र यह भी कहता है कि प्रकृति से जुड़े सपने भी किसी को नहीं बताना चाहिए। यदि आपको सपने में प्रकृति या फूलों के बगीचे से संबंधित दिखते हैं, इसका मतलब है कि आपके जीवन में खुशियां आने वाली हैं। इस सपने के बारे में किसी को न बताएं, वरना सपने का प्रभाव और उसके सच होने की संभावना कम हो जाएगी। वहीं, सपने में भगवान दिखने का मतलब है कि जीवन की सभी परेशानियों से मुक्ति मिलने वाली है। इस तरह के सपने भी किसी के साथ साझा न करें।

ये भी पढ़ें: Numerology: इन 3 तारीखों में जन्मे व्यक्ति जान लेते हैं लोगों के मन की बात, पैसा कमाने में भी रहते हैं आगे!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Nov 11, 2024 10:31 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola