Swapna Shastra: रक्षा बंधन से पहले सपने में भाई-बहन का नजर आना शुभ या अशुभ?

Brother Sister Dream Meaning: रक्षा बंधन का त्योहार आ रहा है, जिस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं। वहीं भाई अपनी बहन की रक्षा करने का वादा करता है। ऐसे में कई बार कुछ लोगों को रक्षा बंधन से पहले सपने में भाई-बहन दिखाई देते हैं। लेकिन इन सपनों को आम नहीं समझना चाहिए, क्योंकि इनका जीवन पर गहरा प्रभाव पड़ता है।

Brother Sister Dream Meaning

क्या आपको भी आते हैं ऐसे सपने?

Brother Sister Dream Meaning: सोने से पहले हर एक व्यक्ति के दिमाग में अलग-अलग तरह के विचार चलते हैं। लेकिन सोने के बाद व्यक्ति अलग ही दुनिया में चला जाता है, जिसे सपनों की दुनिया कहा जाता है। सपनों पर व्यक्ति का जोर नहीं होता है। इसलिए कई बार कुछ लोगों को डरावने, गंदे और अतरंगी सपने दिखाई देते हैं। हालांकि कुछ सपने ऐसे भी होते हैं, जिनका सीधा संबंध व्यक्ति के जीवन से होता है।

विज्ञापन

आज हम आपको ऐसे ही कुछ आम सपनों के बारे में बताने जा रहा हैं, जो होते भले ही कॉमन हैं, लेकिन इनका सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव जीवन पर जरूर पड़ता है। चलिए जानते हैं सपने में भाई-बहन, माता-पिता और परिजनों का दिखाई देना शुभ होता है या अशुभ।

विज्ञापन

सपने में बहन का दिखाई देना

स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने में बहन का दिखाई देना अतिशुभ होता है। इस स्वप्न का अर्थ है कि जल्द ही आपको धन की प्राप्ति हो सकती है। दरअसल, लड़कियों को धन की देवी मां लक्ष्मी का स्वरुप माना जाता है। इसलिए सपने में बहन का नजर आना धन-धान्य, सुख-शांति और समृद्धि का प्रतीक होता है।

विज्ञापन

सपने में भाई का दिखाई देना

सपने में यदि आपको अपना भाई दिखाई देता है, तो इसे शुभ माना जाता है। इसके अलावा सपने में बहन का भाई को राखी बांधते हुए दिखाई देना भी शुभ संकेत है। ये सपना प्रेम, सुरक्षा, विश्वास और समर्थन के भाव को दर्शाता है। अगर बीते दिनों आपकी अपने भाई से लड़ाई हुई थी, तो वो सुलझ सकती है। आप दोनों के बीच भाईचारा और प्यार बना रहेगा।

लड़ाई करते हुए देखना

सपने में यदि आप खुद को अपने भाई या बहन से लड़ाई करते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आप दोनों के बीच लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण घर का माहौल भी अच्छा नहीं रहेगा।

विज्ञापन

भाई-बहन की मृत्यु देखना

सपने में यदि आपको भाई-बहन की मृत्यु दिखाई देती है, तो इसे शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। इसके अलावा जिस काम को लेकर आप लंबे समय से मेहनत कर रहे थे, उसमें आपको सफलता मिल सकती है।

परिवार के सदस्यों का दिखाई देना

सपने में यदि आपको परिवार का कोई सदस्य दिखाई देता है, तो इसका अर्थ है कि आने वाले दिनों में आपको कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। वहीं सपने में परिवारवालों को लड़ाई करते हुए देखना अशुभ होता है। भविष्य में आपके परिवारवालों के बीच लड़ाई हो सकती है।

विज्ञापन

माता-पिता का नजर आना

स्वप्न शास्त्र में बताया गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सपने में उसके माता-पिता दिखाई देते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। इस सपने का अर्थ है कि आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। जल्द ही आपको कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वैदिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ