हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swapna Shastra: बेहद शुभ है सपने में इन 5 पक्षियों का दिखना, खुल जाते हैं उन्नति के रास्ते!

Swapna Shastra: सभ्यता के उदय के पहले से पक्षी मनुष्यों से जुड़े हुए हैं। कुछ पक्षियों का न केवल प्रत्यक्ष आंखों से बल्कि सपने में भी दिखना बेहद शुभ माना गया है, यहां ऐसे ही 5 पक्षियों की बात की गई है, जिन्हें सपने में देखने से उन्नति के रास्ते खुल जाते हैं। आइए जानते हैं, ये 5 पक्षी कौन-कौन से हैं?

विज्ञापन

Swapna Shastra: स्वप्न शास्त्र भारत की प्राचीन विद्या है, जिसका एकमात्र उद्देश्य मनुष्य मात्र का कल्याण है। इस प्राचीन शास्त्र में पक्षी शकुन का विशेष महत्व है। हमारे पूर्वजों का मानना था कि सपने हमारे भविष्य के संकेत होते हैं और पक्षी इन संकेतों को देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विभिन्न पक्षियों के दिखने को अलग-अलग अर्थों से जोड़ा गया है।

स्वप्न शास्त्र में ‘पक्षी शकुन’

पक्षी दर्शन को केवल प्रत्यक्ष आंखों से ही नहीं बल्कि सपनों में दिखने वाले पक्षियों से भी जोड़ा गया है, जिसे स्वप्न शास्त्र में ‘पक्षी शकुन’ कहा गया है। कुछ पक्षियों का सपने में भी दिखना बेहद शुभ माना गया है। यहां ऐसे ही 5 पक्षियों की चर्चा की गई है। कहते हैं, जिन व्यक्तियों के ये पक्षी सपने में दिखते हैं, उनके उन्नति के रास्ते खुल जाते है। आइए जानते हैं, ये पक्षी-पक्षी कौन-कौन से हैं और इनके दिखने के अर्थ क्या-क्या है?

ये भी पढ़ें: Vastu Shastra: इन 5 पक्षियों की फोटो लगाने से होता है घर में ज्ञान और समृद्धि वास, पैसों से भरी रहती है तिजोरी!

विज्ञापन

मोर (Peacock)

स्वप्न शास्त्र के पक्षी शकुन के अनुसार सपने में मोर देखना शुभ माना जाता है। यह जीवन में आने वाले सुख, समृद्धि और सौभाग्य का संकेत हो सकता है। सपने में मोर देखना यह दर्शाता है कि आने वाला समय रंगीन और खुशहाल होगा।

तोता (Parrot)

भारतीय संस्कृति में तोता बुद्धि और संचार का प्रतीक है। सपने में तोता देखना नए अवसरों और ज्ञान प्राप्ति का संकेत हो सकता है। यह संकेत देता है कि आपकी बुद्धि और बातचीत कौशल आपको सफलता दिलाएंगे।

विज्ञापन

कबूतर (Pigeon)

कबूतर शांति और प्रेम का प्रतीक है। सपने में कबूतर देखना आपके जीवन में शांति और प्रेम के आगमन का संकेत माना गया है। यह संकेत देता है कि आपके रिश्ते मजबूत होंगे और आप मानसिक शांति का अनुभव करेंगे।

उल्लू (Owl)

भारतीय संस्कृति में उल्लू को धन लाभ का संकेत भी माना गया है। साथ ही इसे ज्ञान और बुद्धि का प्रतीक माना जाता है। सपने में उल्लू देखना ज्ञान में वृद्धि और बुद्धिमानी से निर्णय लेकर धन कमाने की क्षमता का संकेत देता है।

विज्ञापन

चील (Kite)

चील आकाश में ऊंची उड़ान भरने वाला एक शक्तिशाली पक्षी है, जो स्वतंत्रता, दूरदर्शिता और ऊंचे लक्ष्यों को प्राप्त करने की क्षमता का प्रतीक है। इस पक्षी का सपना देखना यह संकेत देता है कि आप अपने जीवन में ऊंचे लक्ष्य रख रहे हैं और उन्हें प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: Numerology: 25 से 45 की उम्र में धन का अंबार लगा देते हैं इन 3 तारीखों में जन्मे लोग, इनमें कहीं आप भी तो नहीं!

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola