हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swapna Shastra: इस तरह के सपने आना है जीवन में बदलाव का इशारा, समझें शुरू होने वाला है गोल्डन टाइम

Swapna Shastra: व्यक्ति को आने वाले हर सपने का कुछ अर्थ होता है. अगर सुबह के समय आपको कुछ सपने आते हैं तो यह जीवन में अच्छा समय शुरू होने के संकेत हो सकते हैं. स्वप्न शास्त्र में इसके बारे में बताया गया है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Swapna Shastra: कई ऐसी मान्यता है कि, सुबह के सपने सच होते हैं. यह कितना सच है इसका कोई प्रमाण नहीं है लेकिन सुबह के समय आने वाले सपने जीवन से जुड़े कई संकेत देते हैं. सुबह ब्रह्म मुहूर्त के समय आने वाले सपने व्यक्ति को भविष्य से जुड़े संकेत देते हैं. सपने में कई चीजों को देखना बेहद शुभ माना जाता है. इसका अर्थ है कि, आपके जीवन में अच्छे समय की शुरुआत होने वाली है. चलिए स्वप्न शास्त्र के मुताबिक जानते हैं कि, ऐसे कौन से सपने हैं जो शुभ माने जाते हैं.

ब्रह्म मुहूर्त के सपने

ब्रह्म मुहूर्त का समय सुबह का समय होता है. यह सूर्योदय से करीब डेढ़ घंटे पहले का समय होता है. इस दौरान आने वाले सपने खास होते हैं. ब्रह्म मुहूर्त करीब 3:30 से 5:30 के बीच 1 घंटे और 36 मिनट के लिए होता है. इस समय वातावरण शांत होता है और दिव्य ऊर्जा होती है. यह समय पढ़ाई करने और पूजा-ध्यान के लिए भी अच्छा होता है.

सपने में इन चीजों को देखना शुभ

भगवान की प्रतिमा

विज्ञापन

आपको ब्रह्म मुहूर्त के दौरान ऐसा सपना आता है जिसमें आप भगवान के दर्शन करते हैं या किसी मंदिर को देखते हैं तो यह शुभ होता है. यह शुभ संकेत दर्शाता है कि, आपके ऊपर भगवान की कृपा है. यह आपके जीवन में अच्छा समय आने की ओर इशारा करता है.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया, इंसान की कंगाली का कारण बनती हैं ये 3 आदतें, छोड़ दे वरना…

विज्ञापन

सफेद पशु और हरियाली

आप किसी सफेद पशु जैसे हाथी, घोड़े, सफेद गाय को सपने में देखते हैं तो यह सौभाग्य में वृद्धि का संकेत होता है. यह समाज में मान-सम्मान बढ़ने की ओर इशारा करता है. सपने में हरियाली पेड़-पौधे नजर आते हैं तो यह जीवन में सफलता मिलने का संकेत हो सकता है.

विज्ञापन

जलता दीपक और हवन देखना

आप सपने में जलता हुआ दीपक, हवन क्रिया या यज्ञ होते हुए देखें तो समझ लें कि आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है. यह जीवन में परेशानियों के अंत का संकेत होता है. ऐसे सपने आने का अर्थ है आपकी मनोकामना पूरी होगी और जीवन में सुख-शांति आएगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola