Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने बताया, इंसान की कंगाली का कारण बनती हैं ये 3 आदतें, छोड़ दे वरना…

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में काफी कुछ बताया है. चाणक्य नीति के अनुसार, व्यक्ति की तीन बुरी आदतें कंगाली का कारण बनती हैं. आपके अंदर यह आदतें हैं तो इन्हें छोड़ दें वरना आपको जीवनभर पैसों की तंगी का सामना करना पड़ेगा.

Chanakya Niti

Photo Credit- News24GFX

Chanakya Niti: चाणक्य नीति में जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातों के बारे में बताया गया है. धन को लेकर आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में बताया है कि, अगर किसी इंसान में तीन बुरी आदतें होती है तो उसके पास पैसा नहीं रुकता है और वह परेशान रहता है. ऐसे लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. अगर आपके अंदर इनमें से कोई बुरी आदत है तो इसे छोड़ देना चाहिए. इन बुरी आदतों के कारण आप कंगााल हो सकते हैं. चलिए इन बुरी आदतों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

धन को लेकर अंहकार

अगर किसी व्यक्ति की आदत है कि, वह धन को लेकर अहंकार करता है तो इससे उसके साथ बुरा होता है. धन का अहंकार करने वाले के पास कभी पैसा नहीं टिक पाता है. अहंकार इंसान के पतन का कारण बनता है. ऐसे लोग अपनी सारी जमा-पूंजी खो देते हैं. इंसान को कभी भी पैसों का घमंड नहीं करना चाहिए.

विज्ञापन

फिजूलखर्ची

अगर कोई बिना सोचे-समझे पैसा खर्च करता है तो इससे उसे भविष्य में कंगाली का सामना करना पड़ सकता है. फिजूलखर्च करने से भविष्य में परेशानी हो सकती है. इसलिए खर्चों को पूरा करने के साथ ही भविष्य के लिए धन जोड़कर रखना चाहिए. वरना आपको आने वाले समय में आर्थिक संकट का सामना करना पड़ सकता है. इंसान को अपने खर्च से अलग कुछ पैसा बचाकर रखना चाहिए.

विज्ञापन

उधार लेकर काम करना

अगर किसी की पैसे उधार लेकर अपने काम करने की आदत है तो ऐसा इंसान हमेशा पैसों के लिए मोहताज रहता है. आपको अपने काम पूरे करने के लिए उधारी नहीं लेनी चाहिए वरना आप हमेशा तंगहाल रहेंगे. उधारी के कारण धन इकट्ठा नहीं हो पाता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ