Swapna Shastra: व्यक्ति को सोते समय कई सपने आते हैं. सपने आना वैसे सामान्य बात है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में सभी सपने के अर्थ के बारे में बताया गया है. लोग अपने सपने अक्सर दूसरों को बताते हैं कि, उन्होंने आज रात सपने में क्या देखा. हालांकि, कई सपने ऐसे होते हैं जिन्हें किसी के साथ शेयर करने से बचना चाहिए. इन सपनों के बारे में दूसरों को बताने से आपको नुकसान हो सकता है. आइये जानते हैं कि, किस तरह के सपने आने पर किसी को बताने से बचना चाहिए.
भगवान के दर्शन का सपना
आप सपने में खुद को भगवान के दर्शन करते हुए देखते हैं या किसी धार्मिक यात्रा पर खुद को देखते हैं, तो यह शुभ माना जाता है. हालांकि, इस तरह के सपने को किसी के साथ बताने से बचना चाहिए. आप इस सपने को किसी को बता देते हैं, तो इससे इसका अशुभ प्रभाव पड़ सकता है. इस तरह के सपने को किसी को बताने की बजाय छिपाना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Numerology: कैसे होते हैं मूलांक 7 वाले लोग? जानिए स्वभाव, करियर और इनके जीवन से जुड़े राज
गाय की सेवा का सपना
अगर आप सपने में खुद को गाय की सेवा करते हुए देखते हैं, तो यह अच्छा माना जाता है. गाय की सेवा का सपना शुभ होता है. गाय में देवी-देवताओं का निवास माना जाता है. इस सपने को बेहद अच्छा माना जाता है. आपको गाय को चारा खिलाने का गाय की सेवा का सपना आता है, तो इस सपने को किसी को नहीं बताना चाहिए.
मृत्यु का सपना देखना
सपने में खुद की किसी अपने या परिजन की मृत्यु देखते हैं, तो इसे किसी को बताना नहीं चाहिए. ऐसा सपना किसी को बताने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है. आपको ऐसा सपना आए, तो किसी को भी न बताएं. अगर आप इन सभी सपनों को दूसरे के साथ शेयर करते हैं ऐसे में इसका अशुभ प्रभाव जीवन पर देखने को मिलता है.
ये भी पढ़ें – Lucky Zodiac Signs: 21 जून को वृषभ राशि में बनेगा रुचक राजयोग, सिंह समेत इन राशियों को होगा आर्थिक लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
अहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
15 hrs agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
21 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
1 day agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
1 day agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
2 days agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
2 days agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines