हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Swapna Shastra: सपने में दांत गिरते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य

Swapna Shastra: यूं तो सपने में दांत गिरते देखना एक आम सपना है, लेकिन स्वप्न शास्त्र में इसके कई संकेत बताए गए हैं. दांत किस तरह गिरता और सपना किस स्थिति में आया होता है, इसके आधार पर अर्थ बदल सकते हैं. आइए जानते हैं, इस सपने से जुड़े रहस्य क्या हैं?

विज्ञापन

Swapna Shastra: सपनों की दुनिया विलक्षण है, क्योंकि यह जितनी सुनहरी और खूबसूरत हैं, तो यह उतनी भयावह और हैरत से भरी भी है. इसकी वजह केवल और केवल यह है कि इसमें कब क्या दिख जाए, कोई नहीं जानता है. इसलिए सपनों की दुनिया सरप्राइजिंग है, इसमें कोई संदेह नहीं है. यहां एक ऐसे सपने की बात हो रही है, जो कहने में आसान हैं, लेकिन समझने में उतनी ही दुरूह यानी मुश्किल है. यह सपना है- ‘सपने में दांत गिरते देखना!’ स्वप्न शास्त्र में इस सपने को कई पहलुओं से देखा गया है और सिचुएशन के हिसाब से इसके अलग अर्थ न निकलते हैं. आइए जानते हैं, इस सपने से क्या-क्या रहस्य जुड़े हैं?’

यह भी पढ़ें: Numerology Personality Traits: क्या है आपके मूलांक का ‘डार्क साइड’, जानें सभी 9 अंकों के छिपे नकारात्मक गुण

एक या दो दांत टूटना

जिन्हें सपने एक या दो दांत या कुछ दांतों का टूटना दिखता हैं, तो उन्हें अलर्ट हो जाना चाहिए, क्योंकि यह कोई शुभ संपना नहीं है. ऐसा सपना इस बात का संकेत देता है कि आने वाले दिनों में शारीरिक कष्ट या मानसिक चिंता त्रस्त कर सकती है. घर में पारिवारिक झगड़े होने को भी इस सपने से जोड़ा गया है.

विज्ञापन

एक साथ सारे दांत गिरना

एक साथ सारे दांत गिरने के सपने को स्वप्न शास्त्र में सकारात्मक कम और नकारात्मक अधिक बताया गया है. यह अत्यधिक मानसिक तनाव और दुर्बलता का संकेत देता है. यह जीवन पर नियंत्रण खोने की ओर इशारा करता है. कभी-कभी ऐसे सपने आने के बाद जिंदगी में बहुत तेज गति से बदलाव आते हैं.

यह भी पढ़ें: Hindu Belief: घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करते हैं बड़े-बुजुर्ग? जानें सदियों पुरानी वजह और पौराणिक मान्यता

विज्ञापन

दांतों का चूर-चूर होना

दांतों का चूर-चूर होना जैसे सपने जीवन के वास्तविक लक्ष्यों के भी चूर-चूर होने को दर्शाता है. जिनके जीवन में वित्तीय झोल और अनियमितता अधिक होती है, वैसे लोगों को ऐसे सपने अधिक आ सकते हैं. स्वप्न शास्त्र एक अनुसार, यह किसी बेहद करीबी के संबंधित कोई अनहोनी या बुरी खबर का भी संकेत हो सकता है.

सड़ा या चटका हुआ दांत देखना

जब सपने में सड़ा हुआ दांत दिखता है, तो स्वप्न शास्त्र के मुताबिक व्यक्ति अपनी वास्तविक जिंदगी में बहुत अधिक तनाव में घिरा हो हो सकता है. यह बीमार और अस्वस्थ होने की ओर भी इशारा करता है. वहीं, चटका हुआ दांत का सपना करियर को लेकर चिंता और नकारात्मक की ओर संकेत करता है.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Numerology Foreign Job: इन 4 मूलांक के लोगों को मिलती है विदेश में नौकरी? अंक ज्योतिष से जानें सफलता के खास योग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola