---विज्ञापन---

Religion angle-right

हर सपना कुछ कहता है: सपने में ‘दौड़ते हुए घोड़े’ दिखें तो मिलते हैं ये 5 शुभ संकेत

Swapn Shastra: बहुत से लोग सपने में दौड़ते हुए घोड़े देखते हैं। भारतीय स्वप्न शास्त्र में इसकी भी व्याख्या की गई है और इसके एक से अधिक अर्थ बताए गए हैं। आइए जानते हैं, कि सपने में दौड़ता हुआ घोड़ा दिखना किन बातों की ओर संकेत करता है?

---विज्ञापन---

Swapn Shastra: कहते हैं कि जानवर सपने नहीं देखते हैं या देखते भी हैं तो इंसानों को इसके बारे कुछ पता नहीं है। लेकिन इंसानों को सपने देखने की पूरी छूट है और वे सपने कुछ देख सकते हैं या यूं कहिए कि उन्हें सपने में कुछ भी दिख सकता है। मनुष्यों के लिए स्वप्न बेहद महत्वपूर्ण माने गए है। यही कारण है कि भारत में प्राचीन काल में ही स्वप्न को लेकर स्वप्न शास्त्र ग्रंथ की रचना की जा चुकी है। इस शास्त्र के अनुसार, हर सपने का एक अर्थ होता है।

सपने में घोड़ा दिखने का अर्थ

यहां चर्चा सपने में शांत घोड़े, उड़ते हुए घोड़े, दौड़ते हुए घोड़े आदि के दिखने की हो रही है। यदि आपको सपने में ऐसे घोड़े दिखाई देते हैं, तो इनके भी एक खास मतलब होते हैं। आइए जानते हैं कि स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में दौड़ता हुआ घोड़ा देखने के मायने होते हैं? आपको बता दें, सामान्य तौर पर घोड़ा को शक्ति, गति और स्वतंत्रता का सिंबल माना जाता है।

---विज्ञापन---

क्या आपको भी सपने में दिखते ऐसे घोड़े?

1- शांत घोड़ा देखना: स्वप्न शास्त्र के अनुसार सपने में शांत घोड़ा देखना आपका अपने ऊपर भरपूर आत्मविश्वास और आत्म-सम्मान को दर्शाता है। साथ ही यह आत्म-नियंत्रण का भी प्रतीक है।

---विज्ञापन---

2- खुद को घुड़सवारी करते देखना: सपने में खुद को घुड़सवारी करते देखने का अर्थ स्वप्न शास्त्र में यह बताया गया है कि आप शीघ्र ही जीवन में तरक्की करने वाले हैं। आप अपने परिश्रम के बल पर जल्द ही लक्ष्य को प्राप्त करेंगे।

3- घायल घोड़ा देखना: सपने घायल घोड़ा देखना स्वप्न शास्त्र के अनुसार एक अग्रिम चेतावनी है कि आपको कुछ भारी नुकसान होने की संभावना है। समय रहते इसके निदान के उपाय कर लेने चाहिए। यह सेहत, व्यापार या जीवन को कोई अहम पहलू हो सकता है।

---विज्ञापन---

4- सपने में घोड़े की तस्वीर देखना: बहुत से लोग घोड़ा न देख कर घोड़े की तस्वीर देखते हैं। यह भी बहुत शुभ होता है। कहते हैं, इससे समाज में आपकी जगह सुनिश्चित होने और मान-सम्मान प्राप्त होने की गारंटी देता है।

5- सपने में घोड़ों का झुंड देखना: यदि आपको सपने में एक साथ कई घोड़े दिखते हैं, तो इसके भी की मायने हैं। यह लंबी और बहु-प्रतीक्षित यात्रा करने, नई चीजें सीखने या नए लोगों से मिलने का अवसर के बारे में संकेत करता है।

---विज्ञापन---

6- दौड़ता हुआ घोड़ा दिखना: स्वप्न शास्त्र में दौड़ते हुए घोड़े का दिखना शुभ माना गया है, जो इस बात का संकेत है कि आप पूरी तरह से स्वस्थ हैं। इससे यह भी संकेत मिलता है कि आप बहुत जल्द अपने काम में कामयाब होने वाले हैं। आप जिंदगी की रेस में आगे निकलेंगे, आपने हार नहीं मानी है और आप बिना लक्ष्य पाए रूकने वाले नहीं हैं।

7- पंख वाला घोड़ा देखना: बहुत से लोग सपने में पंख वाले घोड़े दिखते हैं। यह घर-परिवार में कोई बड़ा शुभ और मांगलिक कार्य होने की ओर संकेत करता है, जैसे- शादी-विवाह, उपनयन, गृह प्रवेश आदि। यह काम शक्ति और प्रेम का भी संकेतक होता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Shakun Shastra: कौआ देता है किस्मत चमकने ये 7 संकेत, जानें कैसे होते हैं ये और क्या हैं इनके अर्थ?

ये भी पढ़ें: जिनकी हथेली पर होता है ‘M’ का निशान वो जल्द बनते हैं धनवान, भोगते हैं राजसत्ता का सुख

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 26, 2024 06:50 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola