Swapn Shastra: हमेशा खुद में छुपाकर रखें ये 4 सपने, वरना नहीं मिलेगी सफलता, रुक जाएगी बरकत

Swapn Shastra: स्वप्न शास्त्र मानता है कि हर सपना शेयर करने लायक नहीं होता है. क्योंकि, कुछ सपने उजागर होते ही जीवन की दिशा बदल सकते हैं, सफलता छीन सकते हैं और बरकत रोक सकते हैं. आइए जानते हैं, ऐसे 4 सपने कौन-से हैं, जिन्हें खामोश रखना ही रखना ही बेहतर है और इन्हें छुपाना क्यों जरूरी है?

dream-meanings

Swapn Shastra: सपने सोते वक्त हमारे मन और चेतना का एक रहस्यपूर्ण हिस्सा होते हैं. ज्यादातर लोग अपने सपनों को याद रखते हैं और कभी-कभी उनका अर्थ जानने के लिए दूसरों के साथ साझा कर देते हैं. लेकिन स्वप्न शास्त्र कहता है कि कुछ सपने ऐसे होते हैं जिन्हें किसी से साझा नहीं करना चाहिए. अगर ये सपने किसी के सामने आए तो यह आपके जीवन में नकारात्मक प्रभाव डाल सकता है. यहां तक आगे मिलने वाली सफलता भी छिन सकती है और बरकत भी रुक सकती है. आइए जानते हैं, ऐसे महत्वपूर्ण सपने कौन-से हैं?

विज्ञापन

प्रकृति की सुंदरता

अगर आपको सपने में पहाड़, नदी, बाग-बगीचे या किसी प्राकृतिक सुंदर दृश्य दिखाई दे तो इसका अर्थ है कि आपके जीवन में आने वाला समय शुभ रहेगा. लेकिन स्वप्न शास्त्र में कहा गया है कि ऐसे सपनों को दूसरों को बताना नुकसानदायक हो सकता है. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख और समृद्धि में बाधा आ सकती है.

विज्ञापन

देव-दर्शन

सपने में देवी-देवताओं को देखना बहुत शुभ माना जाता है. यह आपकी आध्यात्मिक प्रगति और आशीर्वाद का संकेत होता है.
लेकिन इसे किसी के साथ साझा करना उचित नहीं है. ऐसा करने से आपकी आध्यात्मिक यात्रा में रुकावट आ सकती है.

विज्ञापन

मृत्यु-दृश्य

कभी-कभी सपनों में अपनी या किसी अपने की मृत्यु दिखाई देती है. यह दरअसल परेशानियों के अंत और नए अवसरों की शुरुआत का संकेत है. अगर इसे किसी के साथ साझा किया गया तो इसका परिणाम उल्टा हो सकता है. इसलिए इसे अपने अंदर ही सुरक्षित रखना ही बेहतर है.

समृद्धि के सुनहरे सपने

सपने में धन, दौलत या किसी अपने की आर्थिक तरक्की दिखना शुभ माना जाता है. यह संकेत है कि आने वाले समय में समृद्धि बढ़ेगी. लेकिन यदि आपने यह सपना किसी के साथ साझा किया तो आपकी आर्थिक उन्नति रुक सकती है.

विज्ञापन

क्यों जरूरी है सपनों की सुरक्षा?

स्वप्न शास्त्र में सपनों को छुपाकर रखने की सलाह केवल विश्वास और सुरक्षा के लिए है. अपने शुभ सपनों को सीने में छुपाकर रखें और उन पर ध्यान दें. यह आपके जीवन में सफलता और खुशहाली लाने में मदद करेगा. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि सपनों को समझना और उन्हें सुरक्षित रखना केवल मानसिक और आध्यात्मिक लाभ नहीं देता, बल्कि यह आपके जीवन में स्थिरता और बरकत बनाए रखने का भी जरिया है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ