Surya Grahan 2024 Effect: आज चैत्र माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है और आज साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। बता दें कि भारत में सूर्य ग्रहण का सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका के उत्तरी इलाकों में, इंग्लैंड, मध्य अमेरिका, प्रशांत, अटलांटिक, पश्चिमी यूरोप, कनाडा, मैक्सिको और आयरलैंड के साथ उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सूर्य ग्रहण का असर देखा जाएगा। बता दें कि इन जगहों पर सूतक काल मान्य होगा। साथ ही यहां सूर्य ग्रहण का प्रभाव भी देखने को मिलेगा।
कब लगता है सूतक काल
पंचांग के अनुसार, जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो सूतक काल 12 घंटे पहले लगता है। वहीं जब चंद्र ग्रहण लगता है तो सूतक काल 8 घंटे पहले लगता है। भारतीय समय के अनुसार, आज सूर्य ग्रहण रात के 9 बजकर 12 मिनट पर लगेगा और समापन रात्रि के 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। बता दें कि भारत में सूर्य ग्रहण का मान्य नहीं रहेगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। लेकिन अमेरिका के टेक्सास में दोपहर के 1 बजकर 27 मिनट पर पूर्ण सूर्य ग्रहण लगने वाला है और समाप्ति 3 बजकर 35 मिनट पर होगी। यानी अमेरिका के टेक्सास में देर रात 01 बजे से ही सूतक काल लग जाएगा। ज्योतिषियों के अनुसार, जहां ग्रहण का प्रभाव होता है वहीं सूतक काल भी मान्य होता है।
जानें ग्रहण के दौरान क्या होंगे बदलाव
वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण अमेरिका समेत अन्य देशों में दिखाई देगा। इन देशों में दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। क्योंकि इन देशों में लगभग 7 मिनट तक अंधेरा छा जाएगा। यहां की पूरी धरती अंधकार में डूब जाएगी। बता दें कि संयुक्त राज्य अमेरिका, मैक्सिको, उत्तरी अमेरिका समेत कनाडा में ऐसा दुर्लभ नजारा देखने को मिलेगा। वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान इन देशों के तापमान में भारी गिरावट आएगी। इस समय पशु-पक्षी और जंगली जानवर अलग ढंग से व्यवहार करते हुए देखने को मिलेंगे। साथ ही सभी पक्षी अपने घरों की तरफ भागने लगेंगे।
यह भी पढ़ें- मीन राशि और रेवती नक्षत्र में लगेगा सूर्य ग्रहण, इन 6 राशियों के लिए शुभ मगर ये 4 रहें सावधान
यह भी पढ़ें- 9 बजकर 12 मिनट पर लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, जानें कब होगा खत्म
यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगने जा रहा है पूर्ण सूर्य ग्रहण, इन राशियों का बढ़ेगा बैंक-बैलेंस
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और विज्ञान की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
10 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
12 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
13 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
14 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
15 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
17 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines