Surya Grahan Upay: काली शक्तियों से बचने के लिए सूर्य ग्रहण पर करें ये चमत्कारी उपाय, दूर होंगी बलाएं

Surya Grahan 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन कुछ ऐसे उपाय होते हैं जिन्हें करने से आत्मा को शांति मिलती है। साथ ही घर से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है। तो आज इस खबर में सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव दूर करने के उपाय के बारे में जानेंगे।

Surya grahan
विज्ञापन

Surya Grahan 2024 Upay: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चैत्र माह की अमावस्या तिथि आज यानी 8 अप्रैल दिन सोमवार को है। इस दिन वर्ष 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भी लग रहा है। ज्योतिषियों के अनुसार, यह पूर्ण ग्रहण होगा, लेकिन यह भारत में नहीं दिखाई देगा। बता दें कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव कई देशों पर पड़ेगा। यह पूर्ण सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगने वाला है। सूर्य ग्रहण में सूतक काल का बहुत ज्यादा महत्व होता है। माना जाता है कि सूतक काल में सारे मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं। इस दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाते हैं। हालांकि भारत में सूर्य ग्रहण मान्य नहीं हैं, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य ग्रहण के दौरान कौन से ऐसे उपाय होते हैं, जिन्हें करने से बुरी आत्माओं से मुक्ति मिल सकती है।

सूर्य ग्रहण के उपाय

ज्योतिषियों के अनुसार, ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को ज्यादा ध्यान रखना होता है। साथ ही कुछ चीजों का दान भी किया जाता है।

Advertisment

सूर्य ग्रहण के दौरान सुबह जल्दी उठकर सूर्य देव को जल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से सभी रोगों से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही जीवन खुशहाल रहता है।

ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान-ध्यान करके हृदय स्तोत्र का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है। साथ ही करियर में भी उन्नति होती है।

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दिन गुड़, गेहूं का दान करना चाहिए। मान्यता है कि इन चीजों का दान करने से आर्थिक लाभ होता है। साथ ही समाज में मान-सम्मान के साथ पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

विज्ञापन

सूर्य ग्रहण वाले दिन पिता की सेवा करें। क्योंकि सूर्य देव को पिता का कारक माना गया है। जो लोग ग्रहण के दिन पिता का सेवा करते हैं, उनकी हर मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत होती है।

माना जाता है कि सूर्य ग्रहण वाले दिन योग-ध्यान करना चाहिए। योग-ध्यान करने से आत्मा शुद्ध होती है। क्योंकि सूर्य देव को आत्मा का भी कारक ग्रह माना गया है। सूर्य ग्रहण के दिन योग-ध्यान करने से पारलौकिक अनुभव होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ