Surya Grahan 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को लगने जा रहा है। बता दें कि इस दिन सोमवती अमावस्या (भूतड़ी अमावस्या) भी है। ज्योतिषियों का मानना है कि साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को है जो पूर्ण ग्रहण माना जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कुछ चीजों का ध्यान रखा जाता है। यदि सूर्य ग्रहण के दौरान एक छोटी सी गलती करते हैं तो जीवन पर ग्रहण का प्रभाव भारी पड़ सकता है। बता दें कि इन गलतियों से मां लक्ष्मी नाराज भी हो जाती हैं। साथ ही घर में धन-धान्य की कमी होने लगती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि ग्रहण के दौरान कौन सी एक गलती है जिसे भूलकर भी नहीं करना चाहिए।
सूर्य ग्रहण के दौरान भूलकर न करें ये एक गलती
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी तुलसी के पौधे को स्पर्श नहीं करना चाहिए। यदि कोई व्यक्ति ग्रहण के दौरान तुलसी के पौधे को स्पर्श करता है तो यह अशुभ होता है।
वहीं जब भी ग्रहण लगता है तो ग्रहण के प्रभाव से बचने के लिए खानपान की चीजों में तुलसी के पत्ते डाले जाते हैं। ऐसा करने से भोजन शुद्ध रहता है।
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण और उसके सूतक काल से पहले ही आप तुलसी के पत्ते को तोड़कर रख लें। ताकि बाद में तुलसी के पत्ते को तोड़ने की जरूरत ना पड़ें।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान कभी भी किसी भी देवी-देवता की मूर्ति या फोटो को स्पर्श नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पाप लगता है। वहीं सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाते हैं।
ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के दौरान मंदिर या घर में किसी भी देवी-देवता की पूजा नहीं करनी चाहिए। लेकिन ग्रहण के दौरान मंत्रों का जाप कर सकते हैं या भगवान का नाम का जाप भी कर सकते हैं। ऐसा करना अच्छा माना गया है।
यह भी पढ़ें- भूतड़ी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का घातक संयोग, ये 5 राशि वाले जरूर रहें सावधान
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण के कुछ दिन बाद सूर्य देव इन 3 राशियों पर रहेंगे मेहरबान, समाज में बढ़ेगा मान-सम्मान
यह भी पढ़ें- सूर्य ग्रहण पर ये 5 राशि वाले रहें सावधान, बस कुछ दिन बाद हो जाएंगे मालामाल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
58 mins agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
5 hrs agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
7 hrs agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
8 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
1 day agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
1 day agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoवास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
1 day agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 days agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines