Surya Grahan 2024: 8 अप्रैल 2024 यानी कल साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने वाला है। करीब 54 साल बाद सबसे लंबा ग्रहण लग रहा है। कल लगभग 4 घंटे 25 मिनट तक ग्रहण रहेगा। इसका प्रभाव कुछ लोगों के लिए जहां अच्छा होगा, तो वहीं कुछ को दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा, जिसकी वजह से कुछ मूलांक के लोगों पर संकट के बादल गरज सकते हैं। इस दौरान उन्हें पैसों की समस्या से लेकर सेहत से जुड़ी परेशानी हो सकती है। आइए जानते हैं सूर्य ग्रहण के समय किन कुछ मूलांक के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।
मूलांक 2
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य ग्रहण की वजह से मूलांक 2 वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस समय आप किसी से भी बहस करने से बचें। इसके अलावा अपने कारोबार से जुड़ा कोई भी फैसला न लें, नहीं तो भविष्य में आपको पछताना पड़ सकता है।
मूलांक 4
सूर्य ग्रहण के दौरान मूलांक 4 वाले लोग अपनी वाणी पर काबू रखें। नहीं तो आपकी आपके पार्टनर से लड़ाई भी हो सकती है। इसके अलावा किसी भी नए काम में पैसा न लगाएं, नहीं तो भविष्य में आपको धन हानि हो सकती है।
मूलांक 8
सूर्य ग्रहण की वजह से मूलांक 8 वाले लोगों को पेट की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा आपकी लव लाइफ में भी उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। वहीं अगर आप किसी चीज में पैसे लगा रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाएं। नहीं तो ये आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।
मूलांक क्या होता है?
बता दें कि मूलांक व्यक्ति की जन्मतिथि को ही कहा जाता है। अगर आपका जन्म 4 तारीख को हुआ है, तो आपका मूलांक 4 होगा। वहीं, जिन लोगों की जन्मतिथि 28 है। उनका मूलांक भी 1 (2+8 =10 =1) होगा।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।