---विज्ञापन---

Religion angle-right

Surya Grahan पर बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें कहां-कहां दिखेगा और क्या होगा असर?

Surya Grahan 2024 Timing Update: होली के बाद साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, जो 50 साल बाद सबसे लंबा सूर्य ग्रहण होगा। दुनियाभर के कई देशों में लोग इस ग्रहण को देख सकेंगे, लेकिन क्या ग्रहण भारत में दिखेगा? यह कब लगेगा और कितने मिनट का होगा, आइए विस्तार से इस बारे में बात करते हैं...

---विज्ञापन---

Surya Grahan 2024 Longest Solar Eclipse: होली पर साल 2024 का चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है, लेकिन इसके 15 दिन बाद ही साल का पहला सूर्य ग्रहण भी लगेगा, जो अपने आप में काफी दुर्लभ होगा। 8 अप्रैल को 50 साल बाद सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण लगेगा और यह करीब साढ़े 7 मिनट का होगा, यानि इस समयावधि में धरती पर दिन में रात हो जाएगी।

इससे पहले साल 1973 में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगा था, जिससे अफ्रीका महाद्वीप पर अंधेरा छा गया था। वहीं 8 अप्रैल 2024 के बाद 100 साल बाद 2150 में सबसे लंबा सूर्य ग्रहण लगेगा। यह भविष्यवाणी खगोलविदों की ओर से की गई।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

भारतीय नहीं देख पाएंगे दुर्लभ पूर्ण सूर्य ग्रहण

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस बार सूर्य ग्रहण बेहद खास होगा। 7 अप्रैल को चंद्रमा पृथ्वी के सबसे निकट होगा और सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। ग्रहण के समय चंद्रमा पृथ्वी से सिर्फ 3,60,000 किलोमीटर दूर होगा और वह सूर्य को कवर कर लेगा। इस दौरान करीब साढ़े 7 मिनट सूर्य नजर नहीं आएगा।

8 अप्रैल को लगने वाले पूर्ण सूर्य ग्रहण को मैक्सिको, अमेरिका, कनाडा, मोंटाना, नॉर्थ डकोटा, साउथ डकोटा में लोग देख सकेंगे, लेकिन भारत में सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देगा और न ही सूतक काल मान्य होगा। सूर्य ग्रहण दोपहर करीब सवा 2 बजे शुरू होगा और 2 बजकर 25 मिनट तक रहेगा।

सूर्य ग्रहण देखते समय क्या सावधानियां बरतें?

  • गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण न देखें। फूल, पत्ते न तोड़ें और लकड़ी न काटें।
  • ग्रहण के समय काटने वाली चीजों जैसे कैंची, सूई, ब्लेड, चाकू का इस्तेमाल न करें।
  • ग्रहण के समय पूजा पाठ नहीं करना चाहिए। इस दिन मंदिर के कपाट भी बंद रखे।
  • ग्रहण के समय खाना नहीं खाना चाहिए, इससे ग्रहण दोष और बीमारियां लगती हैं।
  • ग्रहण के समय खाना पकाना भी नहीं चाहिए। घर के अंदर रहें तो विकृतियों से बचेंगे।
First published on: Mar 17, 2024 10:51 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola