Surya Grahan 2024: ज्योतिषियों के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण आज यानी 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। बता दें कि आज ग्रहण लगेगा और अगले दिन ही चैत्र नवरात्र की शुरुआत हो जाएगी। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रहण का बहुत ही अधिक महत्व बताया गया है। सूर्य देव को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है।
वहीं जब भी सूर्य ग्रहण लगता है तो देश-दुनिया के सभी प्राणियों पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। हालांकि यह सूर्य ग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ने वाला है। लेकिन ग्रहण का असर कुछ राशियों पर पड़ेगा। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य ग्रहण किन-किन राशियों पर अनुकूल पड़ने वाला है।
कब लगेगा सूर्य ग्रहण
भारतीय समयानुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल यानी आज रात को 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और समापन 9 अप्रैल की देर रात यानी 2 बजकर 22 मिनट पर होगा।
सूर्य ग्रहण कहा दिखाई देगा
पंचांग के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। बल्कि पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, मध्य अमेरिका, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भाग , आयरलैंड और इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखेगा।
राशियों पर पड़ेगा सूर्य ग्रहण का प्रभाव
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण पूर्ण रूप से लगने वाला है। माना जा रहा है कि ऐसा ग्रहण पूरे 4 साल के बाद लगने वाला है। ज्योतिषियों के अनुसार, सूर्य ग्रहण के समय मीन राशि और रेवती नक्षत्र रहेगा। बता दें कि मीन राशि गुरु बृहस्पति की राशि है।
वहीं सूर्य और बृहस्पति मित्रता का भार रखते हैं। ऐसे में सूर्य देव के साथ चंद्रमा, शुक्र और राहु भी होंगे। ज्योतिषियों का कहना है कि चंद्रमा के द्वादश भाव में शनि और मंगल भी स्थित रहेंगे। ऐसे में वृषभ, मिथुन, कर्क, तुला और कुंभ राशि वाले लोगों को सकारात्मक लाभ होगा। जीवन की सारी समस्याएं दूर हो जाएंगी। साथ ही घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
यह भी पढ़ें- आज से शुरू हुआ हिंदू नव वर्ष, जानें चैत्र माह में क्या करें क्या न करें
यह भी पढ़ें- 9 दिन बाद बुध देव होंगे अस्त, इन राशियों की करियर और नौकरी पर आ सकता है संकट
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
वास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
9 mins agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
52 mins agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 hr agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
4 hrs agoप्रेमानंद महाराज ने बताया, व्यक्ति की उम्र कम कर सकती हैं ये 4 आदतें
5 hrs agoआज शरद पूर्णिमा पर जरूर बनाएं खीर, जानिए चंद्रोदय का समय
8 hrs agoशरद पूर्णिमा का पर्व इन आरती के बिना है अधूरा, भूलकर भी ना करें गलती
23 hrs agoशरद पूर्णिमा पर मां लक्ष्मी की कृपा से जागेगा भाग्य, यहां जानिए उपाय
1 day agoशरद पूर्णिमा के उपाय दूर करेंगे पैसों की तंगी, खुलेंगे समृद्धि के द्वार
1 day agoशनिवार को शनि स्तोत्र के पाठ से मिलेगी शनिदोष से मुक्ति, जरूर करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines