Surya Grahan 2024 Date Time in india: वैदिक पंचांग के अनुसार, 8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण, पूर्ण ग्रहण होगा। बता दें कि 8 अप्रैल दिन सोमवार को चैत्र अमावस्या भी है। वैज्ञानिकों के अनुसार, सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण एक आम खगोलीय घटना है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसका बहुत ही महत्व होता है। ज्योतिषियों का मानना है कि सूर्य ग्रहण का प्रभाव पृथ्वी पर मौजूद सभी प्राणियों पर पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 8 अप्रैल को लगने वाला साल का पहला सूर्य ग्रहण मीन राशि में लगेगा।
भारत में सूर्य ग्रहण का समय
भारत के समयानुसार, सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल दिन सोमवार को रात्रि 9 बजकर 12 मिनट से शुरू होगा और समापन रात के 2 बजकर 22 मिनट पर होगा। ज्योतिषियों के अनुसार, भारत में सूर्य ग्रहण दृश्यमान नहीं होगा। लेकिन ग्रहण मीन राशि में लग रहा है तो राशियों पर प्रभाव पड़ेगा।
कहां-कहां दिखाई देगा सूर्य ग्रहण
वैज्ञानिकों के अनुसार, साल का पहला पूर्ण सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगाा। लेकिन विश्व के अन्य देश, जैसे- उत्तरी अमेरिका, मैक्सिको में दिखेगा। साथ ही यह ग्रहण कोस्टा रिका, क्यूबा, डोमिनिका, जमैका, आयरलैंड, पश्चिम यूरोप, पेसिफिक, फ्रेंच पोलिनेशिया, आयरलैंड, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र, अटलांटिक और आर्कटिक में दिखाई देगा।
क्या भारत में रहेगा सूतक काल का मान्य
ज्योतिषियों के अनुसार, भारत में सूर्य ग्रहण दृश्यमान नहीं रहेगा, इसलिए सूतक काल भी मान्य नहीं रहेगा। इसलिए भारत में ग्रहण का भौतिक प्रभाव, सूतक का प्रभाव या किसी आध्यात्मिक प्रभाव और ना ही किसी धार्मिक प्रभाव पड़ेगा। यानी भारत में रहने वाले सभी भारतीयों के लिए सामान्य रहेगा। सामान्य दिन की तरह कल यानी 8 अप्रैल को सभी कार्य कर सकते हैं। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जहां ग्रहण दिखाई देता है वहीं इसका प्रभाव पड़ता है।
यह भी पढ़ें- लगभग 4 घंटे तक रहेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन 4 राशियों के लिए मौज, ये राशि रहें सतर्क
यह भी पढ़ें- भूतड़ी अमावस्या पर सूर्य ग्रहण का घातक संयोग, ये 5 राशि वाले जरूर रहें सावधान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
54 mins agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
3 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
21 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
22 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines