Success Tips: जब जीवन में हताशा और परेशानी हो, तो कौवे को बनाए गुरु, सीख लें ये गुण

Success Tips: व्यक्ति को जीवन में जीव जंतुओं और प्राकृतिक चीजों से कई चीजों के बारे में सीखना चाहिए. अगर कोई इंसान जिंदगी से हताश और परेशान हो जाता है तो उसे कौवे के गुणों को अपनाना चाहिए. इससे वह जीवन में सफल जरूर होगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Success Tips

Photo Credit- News24GFX

Success Tips: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में कौवे के गुणों के बारे में बताया है. अगर आप जीवन से हताश और परेशान हैं तो कौवे को गुरु बनाए और उसके गुणों को सीखें. कौवे से मनुष्य काफी कुछ सीख सकता है. कौवे से कई शिक्षा मिलती है इन्हें अपनाने से व्यक्ति करियर और जीवन में सफल हो सकता है. चलिए आपको बताते हैं कि, इंसान को कौवे के किन गुणों को अपनाना चाहिए.

विज्ञापन

कौवे के इन गुणों को अपनाएं

हमेशा सतर्क रहें

विज्ञापन

कौवे हमेशा सतर्क रहते हैं. इंसान को जीवन में हमेशा कौवे की तरह सतर्क रहना चाहिए. जीवन में सतर्क रहें और आसपास क्या चल रहा है इसका ध्यान रखें. इंसान को अपनी नजर चारों तरफ रखनी चाहिए. कौवे हमेशा किसी भी परेशानी के लिए सतर्क रहता है ऐसा की स्वभाव इंसान का होना चाहिए.

विज्ञापन

निडर रहना सीखें

कौवे के निडर पक्षी माना जाता है. कौवे को बुद्धिमानी पक्षी भी मानते हैं. व्यक्ति को कौवे से जीवन में निडर रहना सीखना चाहिए. अगर कोई इंसान निडर है और आत्मविश्वास से भरा हुआ है तो वह जीवन में सफल हो सकता है. जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए आपको कौवे के इस गुण को अपनाना चाहिए.

विज्ञापन

चीजों को इकट्ठा करना

कौवे भोजन को जमा करके रखते हैं. इस तरह कौवे सिखाते हैं कि, इंसान को हमेशा भविश्य के लिए तैयार रहना चाहिए. जितना हो सके व्यक्ति को जरूरत की चीजों को इकट्ठा करके रखना चाहिए. अगर व्यक्ति ऐसा करता है तो यह उसके बुरे वक्त में काम आएगा. इंसान को कौवे के इन गुणों को जरूर अपनाना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ