Success Tips: शास्त्रों में ब्रह्म मुहूर्त को दिन का सबसे पवित्र समय माना गया है. आम तौर पर यह समय सुबह 4 बजे से 5.30 बजे के बीच का होता है. मान्यता है कि इस अवधि में वातावरण शांत, शुद्ध और ऊर्जा से भरपूर रहता है. मन स्थिर रहता है और ध्यान जल्दी लगता है.
ज्योतिष और धार्मिक परंपराओं के अनुसार, इस समय जागने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है. इसे सफलता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. हालांकि यह आस्था पर आधारित मान्यता है, लेकिन सुबह जल्दी उठना स्वास्थ्य और अनुशासन के लिए लाभकारी माना गया है.
पहला काम: मंत्र जाप और ध्यान
ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान के बाद सुखासन में बैठें. आंखें बंद करें. मन को शांत करें. इसके बाद इस मंत्र का जाप करें: ‘ऊं ब्रह्म मुरारी पुरान्तकारी भानु शशि भूमि सुतो बुधश्च गुरुश्च शुक्र शनिए राहु केतवः कुरुवंतु सर्वे मम सुप्रभातम् ऊं.’ मान्यता है कि इस मंत्र के जाप से नवग्रह और देवताओं का आशीर्वाद मिलता है. विशेषज्ञों के अनुसार, सुबह का ध्यान और मंत्र उच्चारण मानसिक स्पष्टता बढ़ाता है. दिन की शुरुआत सकारात्मक सोच से होती है.
यह भी पढ़ें: Samudrik Shastra: ऐसी छाती और नाभि वाले लोग होते हैं कम उम्र में सफल, लगा देते हैं धन का अंबार
दूसरा काम: कर दर्शन मंत्र
सुबह उठते ही अपनी हथेलियों को देखें. फिर यह मंत्र बोलें: ‘ॐ कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती करमूले तू गोविंद प्रभाते कर दर्शनम्.’ हिन्दू धर्म की मान्यता है कि धार्मिक विश्वास है कि हथेलियों में लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का वास होता है. इस मंत्र के साथ दिन की शुरुआत को शुभ माना गया है.
जल्दी उठने के व्यावहारिक फायदे
आयुर्वेद में भी सूर्योदय से पहले उठना स्वास्थ्य के लिए अच्छा बताया गया है. इससे पाचन सुधरता है. मन एकाग्र रहता है. दिनभर ऊर्जा बनी रहती है. देर तक सोने से सुस्ती बढ़ती है. समय प्रबंधन प्रभावित होता है.
अनुशासन से मिलती है तरक्की
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो लोग ब्रह्म मुहूर्त में नियमित उठते हैं और ये दो काम करते हैं, उनके जीवन में उन्नति होती है. वहीं व्यवहारिक नजरिए से देखें तो यह समय आत्मचिंतन, योजना और मानसिक मजबूती का होता है. सुबह का यह एक घंटा पूरे दिन की दिशा तय कर सकता है.
यह भी पढ़ें: Chaiti Chhath 2026: कब है चैती छठ, नहाय-खाय और खरना? जानें लोक आस्था के इस महापर्व का महत्व और पूरी जानकारी
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज काली चौदस पर करें हनुमान जी की पूजा, जरूर करें आरती और चालीसा
18 hrs agoकाली चौदस पर क्यों की जाती है हनुमान पूजा? पढ़ें पौराणिक कथा
19 hrs agoआज या कल, कब मनाई जाएगी छोटी दिवाली? पंचांग के अनुसार, जानें सही दिन
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की आरती और चालीसा, यहां पढ़ें लिरिक्स
20 hrs agoआज काली चौदस पर करें मां काली की पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूजन विधि
22 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
1 day agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
1 day agoधनतेरस पर आर्थिक लाभ के लिए करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानें
1 day agoआज धनतेरस पर करें कुबेर देव की आरती और चालीसा का पाठ, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoधनतेरस पर छोटा-सा उपाय भर देगा आपकी तिजोरी, यहां जानिए
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines