Study Vastu Tips: अपनाएं ये 5 ज्योतिषीय उपाय, बार-बार फेल होने से मुक्ति दिलाए

Study Vastu Tips: यदि आपका भी मन पढ़ाई में नहीं लगता है और परीक्षा देने से डर लगता है, तो इस खबर में बताए गए उपाय आपके लिए शुभ साबित हो सकता है। इस उपाय से आप परीक्षा में अच्छे नंबर से उत्तर्णी हो सकते हैं। तो आइए उन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Study Vastu Tips

Study Vastu Tips: बच्चों को किसी बात से डर लगता है तो वो है परीक्षा। परीक्षा नाम सुनते ही बच्चों में टेंशन की एक लहर ही दौड़ जाती है। वे सोचने लगते हैं कि अच्छे नंबर आएंगे या नहीं, कहीं फेल तो नहीं हो जाएंगे। इन्हीं सब बातों को लेकर परेशान रहते हैं। अंदर ही अंदर घुटन महसूस करते हैं। परीक्षा के दिन जैसे-जैसे नजदीक आता हैं मन में तनाव होने लगता है। बच्चे परीक्षा को लेकर खूब मेहनत भी करते हैं लेकिन फिर भी मन में डर बैठा रहता है कि रिजल्ट कैसा आएगा। अगर आपके भी बच्चे परीक्षा को लेकर चिंतीत रहते हैं, तो इसके लिए ज्योतिष शास्त्र में कुछ उपाय बताए गए हैं। तो आज इस खबर में परीक्षा में पास होने के ज्योतिषीय उपाय के बारे में विस्तार से जानते हैं।

परीक्षा में पास होने के ज्योतिषीय उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपका परीक्षा नजदीक आ गया है और आप परीक्षा अच्छे से पास करना चाहते हैं, तो आपको परीक्षा से ठीक 5 दिन पहले मीठी दही का सेवन करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से परीक्षा में अच्छे नंबर आते हैं।

यदि आप परीक्षा में आप होना चाहते हैं, तो अपने घर स्टडी रूम में माता सरस्वती की तस्वीर लगएं। पढ़ाई करने से पहले सरस्वती माता की पूजा करें। साथ ही माता को धूपबत्ती, कपूर आदि से विधि-विधान से पूजा करें। मान्यता है कि ऐसा  करने से पढ़ाई में मन लगने लगता है। साथ ही परीक्षा में अच्छे परिणाम आते हैं।

परीक्षा में अच्छे परिणाम के लिए सूर्य देव की पूजा करें। साथ ही अर्घ्य दें। ऐसा करने से मन में भटकाव नहीं होता है और पढ़ाई में मन लगता है। लेकिन ध्यान रखें सूर्य देव को अर्घ्य देते समय लोटे में जल लेकर उसमें चावल, लाल चंदन और फूल जरूर मिलाएं। ऐसा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यदि आप पढ़ाई करने वाले टेबल पर खाने-पीने की चीज भूलकर न रखें। मान्यता है कि ऐसा करने से पढ़ाई में मन नहीं लगता है।

अपने स्टडी रूम को साफ-सुथरा रखें। साथ ही पढ़ाई करने से अपने इष्ट देव को मन में जरूर याद करें। ऐसा करने से परीक्षा में अच्छे नंबर आते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ