Navratri 2025: नवरात्रि के आखिरी दिन माता दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री का पूजन किया है। माता का यह स्वरूप सिद्धि प्रदान करना वाला माना जाता है। मां के पूजन से व्यक्ति के सभी कार्य सिद्ध होते हैं और उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है। माता के इस स्वरूप का पूजन देवता, असुर, किन्नर, साधक, गृहस्थ, यक्ष और ऋषि मुनि आदि सभी करते हैं। माता समस्त संसार का कल्याण करती हैं, इस कारण उन्हें जगतजननी भी कहा जाता है।
श्रीमद् देवीभागवत पुराण के अनुसार सृष्टि के प्रारंभ में मां आदिशक्ति के स्वरूप सिद्धिदात्री ने देवताओं को सिद्धियां प्रदान की थीं। शिव पुराण के अनुसार सृष्टि की उत्पत्ति के समय शिव पूर्ण नहीं थे। उस समय उन्होंने माता सिद्धिदात्री की आराधना की तब माता ने उन्हें 8 सिद्धियां प्रदान कीं। मां की कृपा से ही भगवान शिव का आधा शरीर शक्ति को समर्पित हुआ और वे अर्द्धनारीश्वर कहलाए।
कैसे हुई मां की उत्पत्ति?
शास्त्रों के अनुसार जब सृष्टि की रचना नहीं हुई थी, तब चारों ओर केवल अंधकार और शून्यता थी। उस समय पृथ्वी, आकाश और सूर्य आदि कुछ भी नहीं था। ऐसे समय एक प्रकाश उत्पन्न हुआ, जो स्वयं मां आदिशक्ति थीं। आदिशक्ति ने ब्रह्मा, विष्णु और महेश को उत्पन्न किया।
इन देवों का कार्य सृष्टि की रचना, पालन और संहार का था, लेकिन ये तीनों देव शक्तिहीन थे। इस कारण कुछ भी करने में समर्थ नहीं थे। इस पर मां आदि शक्ति ने मां सिद्धिदात्री का प्रकट किया। जो एक दिव्य रूप में पूर्णता, ज्ञान और सिद्धियों की दात्री थीं।
त्रिदेवों को मिलीं शक्तियां
मां सिद्धिदात्री ने ब्रह्मा को सृष्टि की रचना की शक्ति और विष्णु को पालन की शक्ति और शंकर को संहार की शक्ति प्रदान की। इसके साथ ही उन्होंने 8 प्रमुख सिद्धियां (अणिमा, महिमा, गरिमा, लघिमा, प्राप्ति, प्राकाम्य, ईशित्व और वशित्व) भी देवों को प्रदान कीं।
मां सिद्धिदात्री मंत्र
सिद्धगन्धर्वयक्षाद्यैरसुरैरमरैरपि। सेव्यमाना सदा भूयात् सिद्धिदा सिद्धिदायिनी॥
स्तुति मंत्र
या देवी सर्वभूतेषु माँ सिद्धिदात्री रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।
मां के पूजन से मिलते हैं ये लाभ
माता सिद्धिदात्री के पूजन से मनुष्य को मन की शांति और पॉजिटिविटी प्राप्त होती है। इसके साथ ही व्यक्ति को मोक्ष मिलता है। डर दूर होता है और व्यक्ति का विवेक जाग्रत होता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्रों की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- दौलत और शोहरत देता है भगवान राम का ये शक्तिशाली स्तोत्र, पाठ करने से दूर होता हर संकट!
संबंधित खबरें
Karwa Chauth 2026 Date: कब रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और चंद्रोदय का समय
2 mins agoShri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
3 hrs agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
6 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
7 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
8 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
9 hrs agoChanakya Niti: खुशहाल जीवन को मुश्किलों से भर सकते हैं 4 तरह के लोग, आचार्य चाणक्य के श्लोक से जानें
22 hrs agoSwapna Shastra: कैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? जानिए उनके हंसने-रोने और खाना मांगने का मतलब
1 day agoVideo: पितृ पक्ष में जरूर करें तिल और कुशा का उपाय, पितरों के प्रसन्न होने से घर आएगी खुशहाली
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines