Spilling Of Milk: इस ग्रह दोष के कारण गिरता है बार-बार दूध, जानें अन्य नुकसान और उपाय

Spilling Of Milk: क्या आपके हाथ से भी बार-बार दूध गिर जाता है या उबालते वक्त दूध निकल जाता है? अगर हां, तो ज्योतिष दृष्टि से ये कोई आम बात नहीं है. इसके पीछे एक शक्तिशाली ग्रह का दोष हो सकता है. चलिए जानते हैं किस ग्रह दोष के कारण दूध बार-बार गिरता है और उससे होने वाले अन्य नुकसान के बारे में.

Spilling Of Milk

Credit- AI Gemini

Spilling Of Milk: दूध पीने के केवल शारीरिक लाभ ही नहीं हैं, बल्कि इसकी मदद से कुंडली में ग्रहों की विशेष स्थिति का भी पता चल सकता है. दरअसल, ज्योतिष शास्त्र में दूध का संबंध चंद्रमा यानी चंद्र ग्रह से माना गया है. कुंडली में चंद्रमा के कमजोर होने से या चंद्र दोष लगने से व्यक्ति को दूध से जुड़े कुछ अहम संकेत मिलते हैं, जिन्हें पहचान वो भविष्य की किसी बहुत बड़ी अशुभ घटना से बच सकता है. चलिए विस्तार से चंद्रमा से संबंधित दूध से मिलने वाले संकेतों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

दूध और चंद्रमा का क्या है कनेक्शन?

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि आएदिन हाथ से दूध का गिरना और उबलते वक्त दूध का निकलना चंद्र दोष के कारण हो सकता है. इसके अलावा इसे कुंडली में चंद्रमा के कमजोर व निर्बल होने का भी अहम संकेत माना जाता है.

विज्ञापन

चंद्र दोष से होने वाले नुकसान

  • मन अशांत रहता है.
  • मानसिक शांति नहीं मिलती है.
  • घर में आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं.
  • घर में धन की कमी रहती है.
  • व्यक्ति कोई भी फैसला स्वयं नहीं ले पाता है.

ये भी पढ़ें- Shani Vakri Horoscope: शनि वक्री होकर इन 3 राशियों पर बरसाएंगे कृपा, देखें असर कब से शुरू होगा

गैस पर दूध के गिरने का महत्व

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में गैस को अग्नि तत्व का कारक माना गया है, जिसका संबंध मंगल ग्रह से है. वहीं, दूध का संबंध चंद्रमा से है. ऐसे में गैस पर दूध के गिरने से व्यक्ति को चंद्र दोष के साथ-साथ मंगल दोष भी लग सकता है, जिसके कारण शारीरिक और मानसिक समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक परेशानियां भी पीछा नहीं छोड़ती हैं.

विज्ञापन

चंद्र दोष से बचने के उपाय

  • सोमवार के दिन शिव जी की पूजा करें.
  • सफेद रंग की चीजों का दान सोमवार के दिन करें.
  • नियमित रूप से चंद्र देव की पूजा करें और उन्हें जल अर्पित करें.
  • ज्यादा से ज्यादा चांदी की वस्तुओं का इस्तेमाल करें.
  • चंद्र देव को समर्पित मंत्रों का जाप करें.

ये भी पढ़ें- Rare Auspicious Body Signs: शरीर के ये निशान Gen Z को Millionaire बना सकते हैं, समुद्रिक शास्त्र से जानें भाग्य चमकाने वाले शुभ संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ