Somwar ke Upay: सोमवार का दिन भगवान शिव का दिन माना जाता है। सभी देवों में महादेव भगवान शिव की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि वे अपने भक्तों की थोड़ी-सी पूजा और भक्ति से तुरंत खुश हो जाते हैं। इसलिए वे ‘आशुतोष’ कहलाते हैं। वे अपने लिए कुछ नहीं चाहते हैं, इसलिए ‘औघड़’ हैं। जो उनसे कुछ भी चाहता है, वे सहर्ष दे देते हैं, इसलिए ‘महादानी’ हैं। यदि आपके काम अटके हुए हैं या रुके हुए हैं, तो सोमवार को भगवान शिव की सच्चे मन और श्रद्धापूर्वक पूजा करने और यहां बताए गए 5 उपायों को करने से आपके सारे काम बन जाएंगे। आइए जानते हैं, क्या हैं ये उपाय?
पांच फूल के उपाय
यह आठ दिनों का उपाय है, जिसे सोमवार के दिन शुरू करने से रुके हुए काम में प्रगति होने की प्रबल संभावना होती है। सोमवार की सुबह स्नान ध्यान करके भगवान शिव की विधिवत पूजा करें और उन्हें लगातार आठ दिनों तक, दिन के रंग के अनुसार 5-5 फूल अर्पित करें। सोमवार को सफेद, मंगलवार को लाल, बुधवार को हरा, गुरुवार को पीला, शुक्रवार को गुलाबी, शनिवार को नीला और रविवार को हल्के पीले या लाल या नारंगी रंग के फूलों से शंकर जी की पूजा करें। चूंकि हरे रंग के फूल दुर्लभ होते हैं, इसलिए शिवजी को भांग या बेल के पत्ते अर्पित करें।
मीठे जल से शिवलिंग का अभिषेक
सोमवार के दिन को अभिजित मुहूर्त यानी दोपहर लगभग सवा बारह के आसपास एक लोटा जल लें। उसमें थोड़ी-सी चीनी डाल दें। फिर इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। थोड़ी-सी जल पीपल के पेड़ की जड़ में भी अर्पित करना न भूलें।
लाल किताब से चावल के उपाय
यदि आपका कोई काम महीनों से अटका हुआ है तो लाल किताब में बताए गए चावल के उपाय से आपका काम हो सकता है। इस किताब से अनुसार, सोमवार के दिन अपने घर के पूजा घर या मंदिर में भगवान शिव की मूर्ति के नीचे अरवा चावल के 9 दानों को 9 रंगों में रंग कर रखने से कोई भी अटके हुए काम तुरंत होने के योग बन जाते हैं।
सफेद कौड़ी के उपाय
यदि धन से जुड़ा हुआ कोई काम अटका पड़ा है, तो सोमवार के दिन सफेद रंग के कपड़े पहनकर भगवान शिव की मूर्ति या फोटो के सामने शिव मंत्र का जाप करें और सफेद कनेर के फूल अर्पित करें। इस दिन सफेद कपड़े में पांच सफेद कौड़ी, थोड़ी रोली और एक चांदी के सिक्के के को बांधकर तिजोरी में रखने से लाभ होता है।
चावल और बेलपत्र के उपाय
सोमवार के दिन चावल के दाने और बेलपत्र के इस उपाय को बहुत प्रभावी माना गया है। सबसे पहले चावल के 108 दाने लें और इसे 9-9 के 12 भाग में बांट लें। अब तीन पत्तियों वाले चार बेलपत्र लें, जो ताजे और चौड़े हों चाहिए। अब चारों बेलपत्र के प्रत्येक पत्ते पर चावल के 9-9 दानें रख दें। इसके बाद अपनी समस्या बताते हुए बारी-बारी से सभी बेलपत्र शिवलिंग पर अर्पित कर दें। भगवान की कृपा से जल्द ही आपके काम पूरे हो जाएंगे।
ये भी पढ़ें: हाथ से पैसा छूटना, घर से निकलते ही बारिश में भीग जाना शुभ या अशुभ, जानें
ये भी पढ़ें: ज्येष्ठ शुक्ल चतुर्थी के दिन बन रहे हैं अद्भुत संयोग, करें 3 उपाय, होगी करियर और नौकरी में तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
6 mins agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
15 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
17 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
18 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
19 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
20 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
1 day agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines