Somwar Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह का हर दिन किसी विशेष देवता और ग्रह से जुड़ा है. इनमें से सोमवार का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण माना गया है. इसे भगवान शिव और चंद्रमा के दिन के रूप में जाना जाता है. इस दिन किए गए छोटे-छोटे उपाय व्यक्ति के जीवन में शांति, संतुलन और मानसिक स्थिरता लाने में मदद करते हैं. आइए ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जानते हैं, इस दिन कौन-सी 5 चीजें खाने से बचना चाहिए, अन्यथा चंद्रमा ग्रह खराब हो जाते हैं?
सोमवार: भगवान शिव और चंद्रमा का दिन
सोमवार का नाम ‘सोम’ चंद्रमा से लिया गया है, जो उनका एक नाम है, जिसका तात्पर्य सौम्यता से है. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा का संबंध मन, भावनाओं और मानसिक शांति से है. वहीं, इस दिन के देवता भगवान शिव संसार के कल्याणकारी और ध्वंसात्मक दोनों प्रकार के देव हैं. लेकिन, जो व्यक्ति श्रद्धा के साथ सोमवार को शिव की पूजा करता है, उसके जीवन के दुख दूर होते हैं और मन में स्थिरता आती है. अविवाहित लड़कियां उत्तम वर पाने और विवाहित महिलाएँ अपने पति की लंबी उम्र के लिए सोमवार व्रत करती हैं.
ये भी पढ़ें: Lucky Gemstone: इस रत्न को पहनते ही खुलते हैं धन और तरक्की के रास्ते, कर्ज से फौरन मिलती है राहत
सोमवार को न खाएं ये 5 चीजें
सोमवार को कुछ खास खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, क्योंकि ये चंद्रमा की सौम्यता और मानसिक शांति को प्रभावित कर सकते हैं. ये चीजें हैं:
बैंगन: बैंगन तामसिक भोजन की श्रेणी में आता है, हो सात्विक विचारों में बाधा उत्पन्न करता है. यह आलस्य और उग्रता बढ़ाता है, जिससे मन शांत नहीं रह पाता.
काला तिल: काला तिल शनिदेव से जुड़ा माना जाता है. सोमवार को इसका सेवन मन पर भारीपन डाल सकता है और शिव पूजा के लिए उपयुक्त नहीं है.
लहसुन और प्याज: ये दोनों तामसिक खाद्य पदार्थ मन को उत्तेजित करते हैं और मानसिक अशांति को बढ़ाते हैं. सोमवार के दिन इन्हें खाने से ध्यान और एकाग्रता प्रभावित होती है.
कड़वा या कसैला भोजन: चंद्रमा कफ और पित्त के कारक ग्रह हैं. इस दिन अत्यधिक कसैली चीजें जैसे नीम या कड़वे फल कफ और पित्त दोष बढ़ाते हैं. यह चिड़चिड़ापन और नकारात्मकता बढ़ाता है.
मांस और शराब: ये पदार्थ शरीर और मन को अशांत बनाते हैं. सोमवार के दिन सेवन से भावनात्मक अस्थिरता बढ़ती है और चंद्रमा की शुभता कम हो जाती है.
चंद्रमा ग्रह पर प्रभाव
सोमवार को इन 5 वर्जित चीजों के सेवन से चंद्रमा कमजोर होते हैं. इसका असर हमारे मन और भावनाओं पर प्रत्यक्ष दिखाई देता है. तामसिक भोजन मन में अशांति, क्रोध और तनाव लाता है. वहीं, सात्विक आहार, जैसे फल, दूध, हल्का भोजन लेने से मन शांत और विचार स्पष्ट रहते हैं. इसके अलावा, अत्यधिक कसैला या तीखा भोजन जल और कफ तत्व का असंतुलन पैदा करता है, जिससे नींद और मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित होता है.
ये भी पढ़ें: Main Door Vastu Tips: घर के मेन दरवाजे में एक या दो पल्ला, खुशहाली के लिए कौन सा है बेहतर, जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
49 mins agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
4 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
4 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
6 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
9 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines