Somwar Ke Upay: सनातन धर्म में प्रत्येक दिन किसी न किसी देवी-देवता को समर्पित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा की जाती है। साथ ही भक्त शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर बेलपत्र, दूध, भांग और धतूरा अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन इन चीजों को अर्पित करने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। साथ ही महादेव प्रसन्न होते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन व्रत रखने से भगवान शिव जल्द प्रसन्न होते हैं, साथ ही अपनी कृपा बनाए रखते हैं। बता दें कि सोमवार के दिन कुछ चीजों का दान करना भी बहुत शुभ होता है। सोमवार के दिन जो लोग दान करते हैं उनके घर में सुख-शांति और समृद्धि आती है। साथ ही भगवान शिव उन्हें मनचाहा वरदान भी देते हैं। तो आज इस खबर में जानेंगे कि मनोकामना पूर्ति के लिए किन चीजों का दान करना चाहिए।
सोमवार के उपाय
वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सोमवार के दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सच्चे मन से आराधना करें। साथ ही सोमवार के दिन शिवलिंग पर चंदन, अक्षत, दूध, गंगाजल, बेलपत्र, आंकड़े का फूल और धतूरा अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।
इन चीजों का करें दान
ज्योतिषियों के अनुसार, सोमवार के दिन कुछ चीजों का दान करने का विशेष फल मिलता है। जैसे शाम को काले तिल और कच्चे चावल को मिलाकर दान करने से आर्थिक तंगी दूर हो जाती है। साथ ही पितृ दोष से मुक्ति मिलती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन चावल, गेहूं, घी, केला, नमक, नारियल, आंवला, बेल, पपीता जैसी चीजों का दान करने से भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही घर में कभी भी आर्थिक तंगी की स्थिति नहीं होती है।
यह भी पढ़ें- 100 साल बाद लग जाएगी इन राशियों की लॉटरी, चार ग्रहों की होगी कृपा
यह भी पढ़ें- आज भगवान शिव 5 राशियों पर रहेंगे मेहरबान
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
संबंधित खबरें
माघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
27 mins agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
1 hr agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
2 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
5 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
7 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
21 hrs agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoपितृ दोष से मुक्ति के लिए उत्तम है सर्वपितृ अमावस्या, जानिए उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines