सोमवती अमावस्या की रात के ये 5 उपाय दौलत से भर देगी तिजोरी, प्राप्त होगा माता लक्ष्मी और पितरों का आशीर्वाद

Somvati Amavasya 2024: सोमवती अमावस्या साल में केवल दो या तीन बार ही आती है। इसलिए यह अमावस्या हिन्दू धर्म में बहुत विशेष तिथि मानी गई है। आइए जानते हैं, सोमवती अमावस्या की रात को किए गए किन उपायों से लाभ होता है और देवी लक्ष्मी की कृपा से धन-दौलत में वृद्धि होती है?

New Project (55)

Somvati Amavasya 2024: एक अमावस्या तिथि होते हुए भी सोमवती अमावस्या हिंदू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और शुभ तिथि मानी गयी है। यह अमावस्या सोमवार के दिन पड़ने के कारण ही इतनी महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि यह भगवान शिव और चंद्रमा का दिन होता है। इस दिन पितरों के श्राद्ध, दान और पूजा करने का विशेष महत्व है। 2 सितंबर को पड़ने वाली भादो महीने की अमावस्या इस साल की दूसरी सोमवती अमावस्या है।

विज्ञापन

मान्यता है कि इस दिन किए गए उपायों से पितृदोष दूर होता है, राहु ग्रह की शांति होती है और माता लक्ष्मी और कुबेर की कृपा प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, सोमवती अमावस्या का महत्व क्या है, किन उपायों से माता लक्ष्मी और पितरों का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर में प्रचुर मात्रा में धन और खुशियां प्राप्त होती हैं?

विज्ञापन

सोमवती अमावस्या का महत्व

हिन्दू धर्म में सोमवती अमावस्या के महत्व के बारे में धर्म ग्रंथों में काफी विस्तार से बताया है। सोमवार के दिन पड़ने वाली अमावस्या के बारे में जब युधिष्ठिर ने भीष्म पितामह से इसका महत्व पूछा, तो उन्होंने बताया कि इस दिन पवित्र नदियों में स्नान करने वाला मनुष्य समृद्ध, स्वस्थ्य और सभी दुखों से मुक्त होगा। पुराणों के अनुसार, इस अमावस्या के दिन विवाहित स्त्रियों द्वारा अपने पतियों के लंबी आयु के लिए व्रत रखने का विधान है।

विज्ञापन

सोमवती अमावस्या की रात के 5 उपाय

पितृदोष से मुक्ति के उपाय: इस अमावस्या की रात 7 प्रकार के व्यजंन बना कर पितरों और पूर्वजों के नाम से भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं अपनी कृपा दृष्टि परिवार और खानदान पर बनाए रखते हैं।

धन प्राप्ति के उपाय: यदि आप अपने प्रयासों से पर्याप्त धन अर्जित नहीं कर पर रहे हैं और गरीबी से परेशान हैं तो सोमवती अमावस्या की रात में तुलसी के चौरे की 108 बार परिक्रमा करें। शीघ्र ही संकटों का समाधान प्राप्त होगा।

विज्ञापन

कर्ज से मुक्ति के उपाय: यदि आपके सिर से कर्ज का बोझ नहीं उतर रहा है और आप आमदनी नहीं बढ़ रही है, तो इस अमावस्या के रात एक पीले धागे में 108 गांठ लगाएं और उसे तुलसी के गमले पर बांध दें। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन के धन संकट दूर होने लगते हैं, शीघ्र ही कर्ज से मुक्ति मिल जाती है।

अपार धन पाने के उपाय: हिंदू धर्म में पीपल के वृक्ष को पवित्र माना जाता है। माना जाता है कि इसमें देवताओं का वास होता है। सोमवती अमावस्या की शाम पीपल के वृक्ष के नीचे चौमुखी घी का दीपक जलाने और माता लक्ष्मी की उपासना करने से धन प्राप्ति होती है।

विज्ञापन

कारोबार में लाभ के उपाय: यदि कारोबारी या व्यापारी हैं, तो आपको सोमवती अमावस्या की आत 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीये क नदी के पानी में प्रवाहित करनी चाहिए। इससे आपके कारोबार और व्यापार में आपके मन के अनुसार वृद्धि होगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ