Som Pradosh Vrat: द्रिक पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को प्रदोष व्रत मनाया जाएगा। यह व्रत भगवान शिव को समर्पित होता है। प्रदोष व्रत हर चंद्र मास में दो बार किया जाता है। एक बार शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को और दूसरी बार कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को। जब प्रदोष व्रत सोमवार के दिन पड़ता है, तब इसे ‘सोम प्रदोष व्रत’ कहते हैं। आपको बता दें कि ‘प्रदोष’ शब्द सूर्यास्त के बाद और रात्रि के आगमन से पहले के समय को दर्शाता है, जिसे भगवान शिव की पूजा के लिए सबसे शुभ काल माना जाता है।
सोम प्रदोष व्रत का महत्व
सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है और यह चंद्रमा का दिन भी माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चंद्रमा मन, भावनाओं और मानसिक शांति के नियंत्रक ग्रह हैं। वहीं, भगवान शिव अपने मस्तक पर चंद्रमा को धारण करते हैं, जो यह दर्शाता है कि भगवान शिव चंद्रमा के सभी दोषों और नकारात्मक प्रभावों को दूर करने में सक्षम हैं।
ये भी पढ़ें: सावन की शुरुआत से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, वरना शिव पूजा रह जाएगी अधूरी
कब है आषाढ़ सोम प्रदोष व्रत?
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 23 जून को रात 1:21 AM बजे से होगी और इसका समापन 23 जून को रात 10:09 PM बजे होगा। इस प्रकार यह प्रदोष व्रत सोमवार 23 जून मनाया जाएगा।
ये पूजा का शुभ मुहूर्त
सोम प्रदोष के दिन प्रातः स्नान करके शिवलिंग पर बेलपत्र, अक्षत, जल और कच्चा दूध चढ़ाने की परंपरा है। वहीं सारा दिन व्रत रखकर इस तिथि की शाम में विधि-विधान से भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता है कि सोम प्रदोष की पूजा से हर मनोकामना पूर्ति होती है, विशेषकर नौकरी, विवाह या संतान से जुड़े कार्यों में सफलता मिलती है। द्रिक पंचांग के अनुसार, सोमवार 23 जून, 2025 को सोम कृष्ण प्रदोष व्रत का पूजा के लिए श्रेष्ठ और शुभ मुहूर्त इस समय है:
23 जून को प्रदोष पूजा मुहूर्त: 07:22 PM से 09:23 पी PM (अवधि 02 घंटे 01 मिनट)
करें ये खास उपाय
माना जाता है कि सोम प्रदोष के दिन व्रत रखने और पूजा करने से शिव कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि और शांति प्राप्त होती है। आइए जानते हैं, 23 जून 2025 को सोम प्रदोष व्रत के दिन किन खास उपायों से भगवान शिव को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त कर सकते हैं?
भगवान शिव को मनोकामना लिखकर अर्पित करें
सोम प्रदोष व्रत के दिन आक यानी मदार के पत्ते पर केसर या कुमकुम से अपनी इच्छा लिखें, जैसे ‘मुझे नौकरी मिल जाए’ और उसे इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। इसके साथ ही ‘ॐ शिवाय स्वाहा’ मंत्र का 21 बार जाप करें। पत्ते को प्रदोष काल समाप्त होने के बाद किसी पीपल के पेड़ के नीचे रख दें। मान्यता है कि 41 दिनों के भीतर मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।
अघोरी विधि से शिव को चढ़ाएं धतूरा
जीवन की कठिन समस्याओं के समाधान के लिए धतूरे के फूल और फल लें। इन्हें भांग के पत्तों में लपेटकर शिवलिंग पर चढ़ाएं और ‘ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम् उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। इससे जीवन की गंभीर समस्याएं, जैसे लंबी बीमारी, कोर्ट केस, दुर्घटना का भय दूर होता है।
मध्यरात्रि में करें शिव तांडव स्तोत्र का पाठ
जीवन में सर्वोच्च सिद्धि के लिए सोम प्रदोष की
रात में निशीत काल में 12:00 बजे से 12:30 के बीच एकांत में बैठकर शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें। मंत्र पढ़ते समय हाथ में जल लेकर बैठें और पाठ पूरा होने पर वह जल शिवलिंग पर चढ़ा दें। कहते है, इस उपाय से कोई असंभव कामना हो, तो वह पूरी होती है।
ये भी पढ़ें: बड़ों के पैर छूने के बाद हाथ धोना चाहिए या नहीं, क्या पुण्य नष्ट हो जाते हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
नवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
13 hrs agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
16 hrs agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
17 hrs agoनवरात्रि में नवार्ण मंत्र जाप से दूर होंगे दुख, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
18 hrs agoखाने से जुड़ी गलतियां ही नहीं, इन कारणों से भी टूट सकता है नवरात्रि का व्रत
19 hrs agoआज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
23 hrs agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
1 day agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 day agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines