Som Pradosh Vrat 2024: दो दिन बाद यानी 20 मई 2024 दिन सोमवार को प्रदोष का व्रत रखा जाएगा। हिंदू धर्म में प्रदोष का बहुत ही महत्व है। इस दिन त्रिलोकीनाथ भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। ज्योतिषियों के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन कर्ज मुक्ति, आर्थिक तंगी और कारोबार में वृद्धि के लिए ज्योतिषीय उपाय किया जाता है। मान्यता है कि इन उपायों को करने से कर्ज से मुक्ति मिलती है। साथ ही भगवान शिव का आशीर्वाद भी प्राप्त होता है। तो आज इस खबर में कर्ज मुक्ति, आर्थिक तंगी और सभी समस्याओं से मुक्ति पाने के उपायों के बारे में जानेंगे।
प्रदोष व्रत के दिन खास उपाय
धार्मिक मान्यताों के अनुसार, प्रदोष व्रत के दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है। इस दिन जो लोग सच्चे मन से पूजा-पाठ करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं। यदि आप कारोबार कर रहे हैं और कारोबार में तरक्की चाहते हैं तो प्रदोष व्रत वाले दिन शाम के समय में रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर मंदिर में जाकर एक फूल जैसी रंगोली बनाएं। इसके बाद फूल वाली रंगोली के बीचों-बीच दीपक जलाएं। इसके बाद भगवान शिव से कारोबार में तरक्की के लिए प्रार्थना करें।
शत्रुओं से मुक्ति के लिए
यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान हैं और उनसे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो ऐसे में आपको प्रदोष व्रत वाले दिन शिवलिंग पर शमी पत्र अर्पित करें। साथ ही ओम नमः मंत्र शिवाय मंत्र का कम से कम 11 बार जाप करें। ज्योतिषियों के अनुसार, ऐसा करने से शत्रुओं से मुक्ति मिलती है।
कर्ज मुक्ति के लिए उपाय
यदि आप कर्ज में फंसे हुए हैं और आपको हर समय टेंशन रहता है। तो इसके लिए आपको सोम प्रदोष व्रत के दिन शिवलिंग पर दही अर्पित करना चाहिए। मान्यता है कि दही के साथ भगवान शिव के वैदिक मंत्रों का जाप भी किया जाता है। ऐसा करने से कर्ज से मुक्ति मिल जाती है। साथ ही धन के नए-नए स्रोत बनते हैं।
यह भी पढ़ें- Vastu Shastra में 3 उपहार माने गए हैं बेहद शुभ, घर में रखने से दूर हो जाती हैं सारी परेशानियां
यह भी पढ़ें- प्यार का ‘रत्न शास्त्र’, इन 5 रत्नों को धारण करने से मिलेगा सच्चा प्यार, क्रश पर करें ट्राई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
4 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
8 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
9 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
10 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
12 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines