2 अगस्त 2027 को आसमान में एक ऐसी खगोलीय घटना होने वाली है, जिसका इंतजार दुनियाभर में किया जा रहा है. करीब 300 दिन बाद इस दिन पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. कुछ हिस्सों में दिन के समय कुछ देर के लिए रात जैसा अंधेरा छा जाएगा. इस दौरान चांद करीब 6 मिनट 23 सेकंड तक सूरज को पूरी तरह ढक लेगा. यह 1991 के बाद जमीन से दिखाई देने वाला सबसे लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा. वैज्ञानिकों के मुताबिक, इसके बाद साल 2114 तक इससे ज्यादा लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण धरती पर कहीं दिखाई नहीं देगा. यानी करीब 88 साल तक इतना लंबा पूर्ण सूर्य ग्रहण देखने को नहीं मिलेगा.
किन देशों में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण?
फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, 2 अगस्त 2027 का पूर्ण सूर्य ग्रहण स्पेन, उत्तरी अफ्रीका और मिडल-ईस्ट के कुछ हिस्सों में दिखेगा. इसका मुख्य रास्ता दक्षिणी स्पेन और जिब्राल्टर से होते हुए उत्तरी अफ्रीका तक जाएगा और फिर मिडल-ईस्ट की तरफ बढ़ेगा. मिस्र का लक्सर इस ग्रहण को देखने के लिए खास जगहों में शामिल होगा. यहां पूर्ण ग्रहण काफी लंबे समय तक दिखाई देगा. जब चंद्रमा सूरज को पूरी तरह ढक लेता है, तब सूर्य का बाहरी वातावरण यानी कोरोना दिखाई देता है.
किस रास्ते से गुजरेगा ग्रहण?
नेशनल सोलर ऑब्जर्वेटरी के अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण का रास्ता एक पतली पट्टी के रूप में कई देशों से होकर गुजरेगा. इसकी शुरुआत स्पेन से होगी और यह जिब्राल्टर से गुजरते हुए मोरक्को, अल्जीरिया, ट्यूनीशिया और लीबिया के बेनगाजी शहर पहुंचेगा.
इसके बाद ग्रहण मिस्र, सऊदी अरब, यमन और सोमालिया की तरफ बढ़ेगा. अटलांटिक और हिंद महासागर के कुछ हिस्सों में भी पूर्ण ग्रहण दिखेगा. इस मुख्य रास्ते से बाहर के इलाकों में सिर्फ आंशिक सूर्य ग्रहण दिखाई देगा.
भारत में कैसा नजर आएगा सूर्य ग्रहण?
भारत में भी 2 अगस्त 2027 का सूर्य ग्रहण दिखाई देगा, लेकिन यहां आंशिक सूर्य ग्रहण दिखेगा यानी पूर्ण सूर्य ग्रहण नहीं होगा. देश में यह दोपहर के बाद करीब 3:50 बजे देखने को मिलेगा. दक्षिण भारत में यह ज्यादा दिखेगा, जबकि दिल्ली और उत्तर भारत के कई हिस्सों में यह कम दिखाई देगा. 2027 के बाद अगला पूर्ण सूर्य ग्रहण 22 जुलाई 2028 को होगा. यह ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के कुछ हिस्सों से दिखाई देगा, लेकिन यह 2027 में होने वाले ग्रहण जितनी लंबा नहीं होगा.
ग्रहण देखते समय आंखों का रखें ध्यान
सूरज को सीधे देखने से आंखों को गंभीर नुकसान हो सकता है. इसलिए सूर्य ग्रहण के दौरान विशेष सोलर एक्लिप्स ग्लास या सोलर व्यूअर का ही इस्तेमाल करना चाहिए. सामान्य धूप के चश्मे सूर्य ग्रहण देखने के लिए सुरक्षित नहीं हैं.
संबंधित खबरें
शनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
11 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
13 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
14 hrs agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
15 hrs agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
1 day agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines