हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Solar Eclipse 2026: कब लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण? जानिए सूतक काल, ग्रहण समय और भारत में दिखेगा या नहीं

Solar Eclipse 2026: इस साल 2026 में पहला सूर्य ग्रह 17 फरवरी को लगा था. फरवरी में लगा सूर्य ग्रहण वलयाकार ग्रहण था. इसे रिंग ऑफ फायर भी कहते हैं. अब इस साल दूसरा सूर्य ग्रहण लगने वाला है. साल 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Solar Eclipse 2026: ग्रहण खगोलीय और ज्योतिष दृष्टि से बेहद खास होता है. धार्मिक तौर पर ग्रहण का खास महत्व होता है. साल 2026 में 2 सूर्य ग्रहण हैं. इनमें से एक ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लग चुका है. अब लोगों के मन में सवाल है कि, दूसरा सूर्य ग्रहण कब लगेगा. यह ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं दिखेगा? इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं? इसको लेकर लोग उत्सुक हैं. आइये साल 2026 के दूसरे सूर्य ग्रहण के बारे में सभी जरूरी बातें जानते हैं.

कब लगेगा दूसरा सूर्य ग्रहण?

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह ग्रहण सावन महीने में हरियाली अमावस्या के दिन लग रहा है. धार्मिक दृष्टि से ग्रहण बहुत ही खास रहने वाला है. साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भारत के समय के अनुुसार, 12 अगस्त की रात को 9 बजकर 4 मिनट पर लगेगा. यह अगले दिन 13 अगस्त की सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा.

ये भी पढ़ें – Surya Grahan 2026: क्यों अशुभ माना जाता है ग्रहण का समय? ज्योतिषीय नजरिए से जानिए इसका सच

विज्ञापन

बता दें कि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. इससे पहले 17 फरवरी को लगने वाला ग्रहण भी भारत में नहीं दिखा था. भारत में ग्रहण की दृश्यता न होने के कारण इसका सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. भारत में ग्रहण और सूतक काल से जुड़े नियम भी लागू नहीं होंगे. यह ग्रहण दुनिया के कई हिस्सों जैसे आर्कटिक महासागर, ग्रीनलैंड, आइसलैंड, अटलांटिक महासागर और उत्तरी स्पेन व पुर्तगाल से साफ देखा जा सकेगा.

ये भी पढ़ें – Numerology: पिता के लिए लकी साबित होते हैं इस मूलांक के लड़के, कम उम्र में कमाते हैं दौलत शोहरत

विज्ञापन

कैसे लगता है सूर्य ग्रहण?

अक्सर लोगों के मन में सवाल आता है कि, सूर्य ग्रहण कैसे लगता है, आइये इसके बारे में जानते हैं. बता दें कि, जब सूरज और धरती के बीच में चांद आ जाता है. तब ग्रहण लगता है. यह एक विशेष खगोलीय घटना है. इस दौरान सूर्य को चांद ढक लेता है इससे पृथ्वी तक सूर्य की रोशनी सही से नहीं आती है.

ये भी पढ़ें – Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ महीने के मंगलवार को क्यों कहते हैं बुढ़वा मंगल? महाभारत से है इसका कनेक्शन

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola