Skin Problems Astrology: कई प्रकार की स्किन प्रॉब्लम देखने को मिलती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये किसी ग्रह के खराब होने की वजह से भी होता है। अक्सर लोगों को ये लगता है कि ये एक मेडिकल परेशानी है। या फिर प्रदूषण की वजह से भी ऐसा होता है। लेकिन ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि ग्रहों के खराब होने की वजह से भी कई तरह की त्वचा संबंधी परेशानियां होती हैं। कुछ का इलाज संभव होता है। कुछ लाइलाज भी होती हैं। एस्ट्रोलोजर रिचा शुक्ला ने इस बारे में बताया कि कौन से ग्रह हैं जो आपकी सूरत को बिगाड़ सकते है। और उनका उपाय क्या है। आइए जल्दी से इस बारे में जान लेते हैं।
कौन सा ग्रह खराब होने पर होती है स्किन प्रॉब्लम
एस्ट्रोलोजर रिचा शुक्ला ने जिंदगी विथ रिचा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों के बारे में बताया। रिचा ने ये भी बताया कि बुध ग्रह को मुख्य रूप से त्वचा का कारक माना जाता है। अगर किसी का बुध खराब हो तो वो स्किन को खराब कर देता है। इसके लक्षणों के बारे में बात करें तो बुध ग्रह खराब होने पर चेहरे पर दाने निकल पड़ते हैं। खुजली और एग्जीमा की परेशानी होती है। स्किन पर समय से पहले ही झुर्रियां पड़ने लगती है और स्किन रुखी और बेजान सी दिखने लगती है।
यह भी पढ़ें:पर्स में भूलकर भी न रखें ये चीजें, कर देंगी कंगाल, मां लक्ष्मी हो जाएंगी नाराज
इससे कैसे पाएं निजात
1. लाइट कलर के कपड़े पहनें और बुधवार वाले दिन हरे रंग के कपड़ों को पहनें।
2. बुध ग्रह को शांत करने के लिए बुधवार वाले दिन बुध मन्त्र ॐ प्रियङ्गुलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम्। सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।। का जाप करें।
3. बुध ग्रह को शांत करने के लिए हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें।
4. अगर स्किन की समस्या है तो नीम की पत्तियों को उबालकर उस पानी से स्नान करें।
सूर्य ग्रह भी है त्वचा का कारक
अगर विज्ञान के नजरिए से देखें तो सूर्य को भी त्वचा का कारक माना जाता है। दरअसल सूर्य स्किन के मैलालीन को कंट्रोल करता है। इससे हमारी रंगत में निखार आता है। यदि सूर्य ग्रह खराब हो तो त्वचा समय से पहले ही डल और डैमेज हो जाती है। आपको बता दें कि त्वचा पर लाल रंग के चकते पड़ना भी सूर्य ग्रह खराब होने का संकेत है। वहीं मंगल ग्रह को भी त्वचा का कारक माना जाता है।
क्या हैं इसके उपाय
1. सूर्य ग्रह अगर खराब है तो इसके लिए सुबह स्नान आदि कर तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
2. रात को तांबे के बर्तन में पानी रखें और सुबह खाली पेट उसका सेवन करें।
3. अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला धारण करें।
यह भी पढ़ें: होली पर भारत में क्यों नहीं दिखेगा चंद्र ग्रहण? पंडित जी ने बताई सच्चाई
संबंधित खबरें
गरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 hr agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
5 hrs agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
6 hrs agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
7 hrs agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
9 hrs agoबैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
1 day agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
1 day agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
1 day agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines