Sita Navami 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Mantra: सनातन धर्म के लोगों के लिए सीता नवमी के दिन का खास महत्व है, जिसे जानकी जयंती के नाम से भी जाना जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को माता सीता का जन्म हुआ था, जिसके बाद से हर साल इस तिथि पर माता सीता के जन्मदिन के अवसर पर सीता नवमी मनाई जाने लगी. मान्यता है कि इस दिन माता सीता की पूजा और व्रत रखने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है. साथ ही व्यक्ति के जीवन में धन, सुख, समृद्धि और ऐश्वर्या आदि का आगमन होता है.
चलिए अब जानते हैं सीता नाम की पूजा के शुभ मुहूर्त से लेकर विधि और मंत्रों के बारे में.
सीता नवमी की पूजा का शुभ मुहूर्त
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 04:19 से सुबह 05:02
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:45
- सायाह्न सन्ध्या- शाम 06:53 से शाम 07:58
- निशिता मुहूर्त- रात 11:57 से सुबह 12:41
- अमृत काल- शाम 06:29 से रात 08:04
सीता नवमी की पूजा विधि
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद लाल या पीले रंग के कपड़े पहनें.
- पूजा और व्रत का संकल्प लें.
- घर के मंदिर में लाल कपड़े के ऊपर माता सीता और राम जी की जोड़े वाली तस्वीर या मूर्ति स्थापित करें.
- देवी-देवताओं का चंदन से तिलक करने के बाद उन्हें वस्त्र, फल, फूल, माला, मिठाई और जल अर्पित करें.
- मंत्र जाप करते हुए घी का दीपक जलाएं.
- आरती करके पूजा का समापन करें.
- नवमी तिथि के समाप्त होने के बाद आप व्रत का पारण कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि
सीता नवमी पर इन मंत्रों के जाप से हो सकता है महालाभ
- श्री सीतायै नमः।।
- श्री सीतारामाभ्यां नमः।।
- ॐ ह्लीं श्रीं सीतायै नमः।।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
16 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
17 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
20 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
21 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
22 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines