Sita Navami 2024 Shubh Muhurat Puja Vidhi: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी का त्योहार मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस साल सीता नवमी आज यानी 16 मई को है। सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा विधि-विधान से की जाती है। मान्यता है कि जो लोग सच्चे मन से माता सीता की पूजा करते हैं, उन्हें सुख-समृद्धि के साथ धन-दौलत की प्राप्ति होती है।
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, माता सीता का जन्म वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को हुआ था। इसलिए इस दिन सीता नवमी के रूप में मनाया जाता है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि सीता नवमी कब है, साथ ही पूजा मुहूर्त क्या है और पूजा विधि क्या है।
सीता नवमी कब
वैदिक पंचांग के अनुसार, वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि के दिन सीता नवमी का पर्व मनाया जाएगा। सीता नवमी की शुरुआत 16 मई को सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर हो गई है और समाप्ति अगले दिन यानी 17 मई को सुबह 8 बजकर 48 मिनट पर होगी। उदया तिथि के अनुसार, सीता नवमी 16 मई 2024 यानी आज मनाई जा रही है।
सीता नवमी की पूजा विधि
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सीता नवमी के दिन सुबह उठकर स्नान करें। उसके बाद घर के मंदिर की साफ-सफाई करें और गंगाजल का छिड़काव करें। उसके बाद चौकी पर साफ कपड़ा बिछाकर माता सीता और भगवान राम की मूर्ति की पूजा करें। पूजा करते समय फूल, अक्षत, चंदन, धूप, दीप और सिंदूर अर्पित करें। साथ ही देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें। माता सीता और श्री राम जी की आरती करने के बाद मंत्रों का जाप करें और फल, मिठाई का भोग अर्पित करें। भोग अर्पित करने के बाद माता सीता और भगवान राम जी का ध्यान करें। फिर क्षमा-याचना करें। सभी लोगों में प्रसाद वितरण करें।
सीता नवमी का महत्व
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सीता नवमी के दिन माता सीता की पूजा अर्चना की जाती है। जो लोग सच्चे मन से माता सीता की पूजा करते हैं उनकी सारी मनकामना पूर्ण होती है। साथ ही साथ सभी कार्यों में सफलता भी मिलती है। इस दिन व्रत रखने से सारे पाप से मुक्ति मिल जाती है। घर में सुख-शांति आती है।
यह भी पढ़ें- पार्टनर पर हर समय शक करती हैं ये 5 राशि की लड़कियां
यह भी पढ़ें- 15 जून से पहले 3 राशियों को नहीं होगी धन की कमी, समाज में खूब कमाएंगे नाम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
8 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
10 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
14 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
18 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines