Vastu Tips: कई बार हमारे आसपास कुछ ऐसी अदृश्य ऊर्जाएं होती हैं, जो हमें दिखती तो नहीं हैं, लेकिन उनका असर हमारे जीवन पर दिखने लगता है। अगर घर में पॉजिटिव एनर्जी का वास होते हैं तो जीवन के हर क्षेत्र में सफलता और लाभ मिलता रहता है। वहीं, अगर नकारात्मक ऊर्जा होती है तो कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
कभी-कभी अनचाही बीमारियां हमारे घर के सदस्यों को आकर घेर लेती हैं। इसके अलावा धन का व्यय भी बढ़ जाता है। घर का माहौल भी तनावपूर्ण बना रहता है। आइए जानते हैं कि कैसे पहचानें कि घर में नकारात्मक ऊर्जा है या नहीं है।
घर में नकारात्मक ऊर्जा होने पर मिलते हैं ये संकेत
- घर के सदस्यों में बिना किसी कारण चिड़चिड़ापन और तनाव बना रहता है।
- बार-बार सिरदर्द, थकान और सुस्ती बनी रहती है।
- परिवार में कलेश बना रहता है और आपसी मतभेद बढ़ जाते हैं।
- किसी अदृश्य शक्ति का अनुभव लगातार रहना।
- घर में किसी को अकेलेपन का अधिक एहसास होना।
- पैसे की अनावश्यक बर्बादी होना।
- व्यापार या नौकरी में अचानक से गिरावट आना।
- अचानक से बिजली के उपकरणों का खराब हो जाना।
- घर में चीजें बिना किसी वजह से टूटना शुरू हो जाना।
- घर में अजीब से गंध और दुर्गंध आना।
- रात में डरावने सपने या गलत ख्याल आना।
नकारात्मक ऊर्जा से मुक्ति दिलाएंगे ये उपाय
- रोजाना घर की सफाई करें।
- घर में ताजा हवा और धूप आने दें।
- पोछा लगाते समय पानी में समुद्री नमक मिलाएं।
- नियमित रूप से घर में हवन या पूजा करें।
- घर में घंटी और शंख बजाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
- घर में टूटा हुआ शीशा और खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरण न रखें।
- दर्पण को इस तरह लगाएं कि वह घर के मुख्य द्वार के सामने न हों।
- मुख्य द्वार पर हल्दी और चूने का छिड़काव करें।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Vastu Tips For Bathroom: कंगाल कर सकता है बाथरूम में रखा ये सामान, तुरंत कर दें बाहर!
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
9 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines