Siddhilakshmi Jayanti 2026: कल है सिद्धिलक्ष्मी जयंती, धन-धान्य में वृद्धि के लिए करें अचूक उपाय

Siddhilakshmi Jayanti 2026: सिद्धिलक्ष्मी जयंती का पर्व धनलाभ के उपाय करने के लिए खास होती है. इस दिन मां सिद्धिलक्ष्मी की पूजा और उपायों को करने से जीवन में धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. सिद्धिलक्ष्मी जयंती पर किये जाने वाले उपायों के बारे में जानते हैं.

सिद्धिलक्ष्मी जयंती

Photo Credit- News24GFX

Siddhilakshmi Jayanti 2026: मां सिद्धिलक्ष्मी जयंती का पर्व हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मनाया जाता है. इस बार सिद्धिलक्ष्मी जयंती 27 अप्रैल 2026, दिन सोमवार को मनाई जा रही है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, यह पर्व मां सिद्धिलक्ष्मी का जन्म के पर्व के तौर पर मनाई जाती है. मां सिद्धिलक्ष्मी को 12 सिद्धिविद्या देवियों में से एक माना जाता है.

विज्ञापन

वैशाख माह में सिद्धिलक्ष्मी जयंती के दिन देवी लक्ष्मी के सिद्धिलक्ष्मी रूप की पूजा करने का महत्व होता है. 27 अप्रैल को सिद्धिलक्ष्मी जयंती पर पूजा के शुभ मुहूर्त और पूजा विधि के बारे में जानते हैं. आप सिद्धिलक्ष्मी जयंती के दिन जीवन में धन-धान्य की वृद्धि और सुख-समृद्धि की कामना के लिए खास उपायों को कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन

सिद्धिलक्ष्मी जयंती 2026 शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:17 से 05:01
प्रातः सन्ध्या- सुबह में 04:39 से 05:44
अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:53 से दोपहर 12:45
विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:31 से 03:23
गोधूलि मुहूर्त- शाम में 06:53 से 07:14
सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:54 से 07:59

विज्ञापन

सिद्धिलक्ष्मी जयंती पूजा विधि

सिद्धिलक्ष्मी जयंती के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि कर लें. स्नान कर साफ कपड़ें पहनकर व्रत का संकल्प लें. पूजा स्थान की सफाई करें और चौकी स्थापित करें. चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर मां सिद्धिलक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें. मां सिद्धिलक्ष्मी को रोली और अक्षत अर्पित करें. देवी मां को फल और मिठाई का भोग लगाएं. ओम श्रीं सिद्धिलक्ष्म्यै नमः मंत्र का जाप करें. मां सिद्धिलक्ष्मी की आरती करें और सुख-समृद्धि तथा सफलता के लिए प्रार्थना करें.

विज्ञापन

सिद्धिलक्ष्मी जयंती के उपाय

  • सिद्धिलक्ष्मी जयंती के दिन तुलसी के पौधे के समक्ष घी का दीपक जलाएं. तुलसी के पौधे की परिक्रमा करें. इससे घर में सकारात्मकता का वास होता है.
  • मां सिद्धिलक्ष्मी का आशीर्वाद पाने और जीवन में तरक्की के लिए आपको सिद्धिलक्ष्मी जयंती के दिन अपने सामर्थ्य के अनुसार दान करना चाहिए. आप जरूरतमंद को अन्न और धन का दान कर सकते हैं.
  • आप सिद्धिलक्ष्मी जयंती के दिन घर की उत्तर-पूर्व दिशा यानी ईशान कोण में दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर रखें. इस उपाय को करने से कर्ज से छुटकारा मिलेगा और धन-धान्य में वृद्धि होगी.

ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: चाणक्य नीति के इन 4 गुणों को अपनाने से घर आती है मां लक्ष्मी, धन-धान्य से भरेगा जीवन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ