Shukrawar Ke Upay: हिन्दू धर्म में सप्ताह के हर दिन का खास महत्व होता है और सभी दिन किसी न किसी देवी-देवताओं को समर्पित होते हैं। शुक्रवार का दिन शुक्र देव और मां लक्ष्मी को समर्पित है। पूजा-पाठ के लिए शुक्रवार का दिन संतोषी माता को भी समर्पित है। धन की देवी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए शुक्रवार का दिन बहुत उत्तम माना जाता है। आर्थिक स्थिति सही नहीं है या धन है कि रुकने का नाम नहीं लेता है तो मां लक्ष्मी की नाराजगी हो सकती है।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शुक्रवार का दिन धन, वैभव, सौंदर्य, ऐश्वर्य और सुख-सुविधाओं का प्रतीक माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय का शुभ फल प्राप्त हो सकता है। जीवन में शांति और सौभाग्य बना रहेगा। हिन्दू धर्म में शुक्रवार की रात किए गए कुछ उपाय लाभकारी माने गए हैं। अगर आप धन की देवी मां लक्ष्मी की असीम कृपा पाना चाहते हैं तो शुक्रवार की रात के उपाय अपना सकते हैं।
शुक्रवार की रात करें ये उपाय
1. मां लक्ष्मी के आठ स्वरूप की पूजा शुक्रवार की रात को करें। इस दौरान मां लक्ष्मी को गुलाब या कमल का फूल अर्पित करें। धूप-दीप के साथ खीर का भोग लगाएं। कनकधारा स्तोत्र का पाठ करें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनेगी और धन-समृद्धि में वृद्धि हो सकेगी।
2. मां लक्ष्मी का मंत्र जाप भी फलदायक होता है। शुक्रवार की रात स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे गुलाबी रंग के कपड़े पहन लें। इसके बाद मां लक्ष्मी के सामने दीपक जलाएं। एक डिब्बी में नमक भरकर रख दें। इस एक लाल रंग के कपड़े के ऊपर रखें। इसके बाद “ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नमः।” मंत्र का जाप 1001 बार करें। हर शुक्रवार की रात करने से अत्यंत धन लाभ हो सकता है और मां लक्ष्मी की खास कृपा आप पर हो सकती है।
ये भी पढ़ें- 12 राशियों पर धन की देवी मां लक्ष्मी की होगी अपार कृपा! पंडित सुरेश पांडेय से जानें सरल उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
10 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
11 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
14 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
15 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
18 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines