Shukra Pradosh Vrat Upay 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज फाल्गुन माह का अंतिम प्रदोष व्रत है। बता दें कि प्रदोष व्रत हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। ऐसे ही आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। ज्योतिषियों के अनुसार, शुक्रवार के दिन प्रदोष पड़ने की वजह से शुक्र प्रदोष व्रत कहलाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत वाले दिन भगवान शिव की पूजा विधि-विधान से की जाती है।
मान्यता है जो लोग सच्चे मन से महादेव की पूजा करते हैं उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र प्रदोष व्रत के दिन कुछ उपाय करने के बारे में बताया गया है। यदि जो लोग शुक्र प्रदोष की शाम में इन उपायों को करते हैं तो उनका भाग्य बदल जाता है। साथ ही किस्मत साथ देने लगती है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि प्रदोष व्रत पर भगवान शिव की पूजा किस शुभ मुहूर्त में कर सकते हैं। साथ ही इस दिन कौन-कौन से व्रत कर सकते हैं।
शुक्र प्रदोष व्रत का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, शुक्र प्रदोष व्रत फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि को है। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत आज सुबह 4 बजकर 44 मिनट हो गई है और इस तिथि का समापन अगले दिन यानी 23 मार्च को सुबह 7 बजकर 17 मिनट पर होगा। बता दें कि शुक्र प्रदोष के दिन पूजा करने के शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 34 मिनट से लेकर रात्रि के 8 बजकर 55 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की पूजा कर सकते हैं।
शुक्र प्रदोष व्रत के दिन करें ये चमत्कारी उपाय
सुखी जीवन के लिए
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि आप वैवाहिक जीवन में किसी न किसी बात को लेकर हर समय वाद-विवाद की स्थिति बनी रहती है, जीवनसाथी के साथ रिश्तों में खटास आती रहती है तो ऐसे में आपको प्रदोष व्रत वाले शाम को पति-पत्नी एक साथ मिलकर भगवान शिव की पूजा करें। भगवान शिव की पूजा करते समय 11 लाल गुलाब लेकर 27 बार ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें। मान्यता है कि ऐसा करने से रिश्तों में मधुरता आती है। साथ ही रिश्ते मजबूत होते हैं।
शनि की महादशा दूर करने के उपाय
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, यदि आपकी कुंडली में शनि की महादशा है तो आपको प्रदोष व्रत वाले दिन शिवलिंग पर शमी पत्र और तिल अर्पित करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली से शनि की महादशा का प्रभाव कम हो जाता है। साथ ही शनि देव प्रसन्न भी होते हैं।
यह भी पढ़ें- Guru-Budh Yuti 2024 : गुरु और बुध की युति इन राशियों को सभी कष्टों से दिलाएगी मुक्ति
यह भी पढ़ें- 25 अप्रैल को शुक्र का होगा राशि परिवर्तन, इन 3 राशियों के जीवन में मचेगी हलचल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
शाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
11 hrs agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
13 hrs agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
15 hrs agoहर मनोकामना को पूरी करेगा ये खास तिलक, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
17 hrs agoआज दुर्गा विसर्जन के साथ नवरात्रि पर्व का समापन, आखिर दिन करें ये खास उपाय
19 hrs agoरावण दहन के बाद घर लाते हैं पुतले की जली लकड़ी? जानें इस परंपरा की सच्चाई
19 hrs agoआज दशहरा पर किस समय होगा रावण दहन? यहां जानिए शुभ मुहूर्त
20 hrs agoदशहरा पर करें अपराजिता स्तोत्र का पाठ, इस उपाय से दूर होगी हर बाधा
1 day agoशारदीय नवरात्रि की नवमी तिथि पर करें ये उपाय, चमक सकता है भाग्य
1 day agoराम जी की भक्ति के लिए खास है विजयादशमी, इन मंत्रों का करें जाप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines