Shukra Dosh Upay: ज्योतिष शास्त्र में शुक्र को बेहद महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है जो सुख-सौभाग्य, वैभव, सुंदरता, शादी, सद्भाव, व्यवसाय और लव लाइफ के कारक हैं। जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत नहीं होती है उन्हें जीवन में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है। खासतौर पर शुक्र का अशुभ प्रभाव वैवाहिक जीवन में परेशानियां लेकर आता है। हालांकि कुछ उपायों को करके शुक्र ग्रह को बलवान किया जा सकता है।
चलिए ज्योतिषाचार्य डॉ. अल्पना मिश्रा से जानते हैं कि क्या पत्नी को सम्मान और उसे गिफ्ट देने से कुंडली में शुक्र बलवान होता है या नहीं। साथ ही आपको शुक्र ग्रह को मजबूत करने के अन्य उपायों के बारे में भी पता चलेगा।
शुक्र ग्रह का महत्व
ज्योतिषाचार्य डॉ. अल्पना मिश्रा के अनुसार पुरुष की कुंडली में शुक्र पति का कारक होता है। यदि व्यक्ति अपनी पत्नी को खुश रखता है तो इससे उसके पास धन आता है। जीवन में खुशियों का आगमन होता है और उसके ऊपर सदा धन की देवी मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
मान्यता है कि जिन लोगों की कुंडली में शुक्र मजबूत होता है उनका अपनी पत्नी संग रिश्ता मजबूत रहता है। व्यक्ति अपनी पत्नी को खुश रखने के लिए हर संभव प्रयास करता है। इसके अलावा व्यक्ति का रिश्ता अपनी बहन, मां, बेटी और उनसे जुड़ी हर स्त्री संग अच्छा रहता है।
कब पत्नी के लिए कष्टकारी रहता है शुक्र?
वहीं, जिन लोगों की कुंडली में शुक्र की स्थिति मजबूत नहीं होती है वो अपनी पत्नी को खुश नहीं रख पाते हैं। जब कुंडली में शुक्र के ऊपर राहु, केतु, शनि, सूर्य या मंगल की दृष्टि पड़ती है या ये ग्रह शुक्र के साथ एक ही राशि में विराजमान होते हैं तो ऐसी परिस्थिति में व्यक्ति का शुक्र उसकी पत्नी के लिए कष्टकारी साबित होता है। पति के तमाम प्रयासों के बाद भी उसकी पत्नी उससे खुश नहीं रहती है। उनके वैवाहिक जीवन में आए-दिन परेशानियां आती हैं।
शुक्र को कैसे करें बलवान?
- जो अपनी पत्नी का सम्मान करते हैं और उनकी जरूरतों को खुशी-खुशी पूरा करते हैं उनकी कुंडली में शुक्र ग्रह की स्थिति मजबूत रहती है।
- पत्नी को गिफ्ट देने से भी शुक्र ग्रह बलवान होता है।
- जो लोग अपनी पत्नी के सुख और दुख को समझते हैं और उनका हर समय साथ देते हैं उनके ऊपर शुक्र देव मेहरबान रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
57 mins agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
17 hrs agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
20 hrs agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
1 day agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
2 days agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines