Vivah Muhurat 2025: देवउठनी एकादशी के बाद शुरू होंगे मांगलिक कार्य, नवंबर-दिसंबर में इन दिनों बजेगी शहनाई, जानें शुभ विवाह मुहूर्त

Vivah Muhurat 2025: हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए पंचांग और शुभ मुहूर्त को देखा जाता है. खासकर विवाह के लिए मुहूर्त देखना बहुत ही जरूरी होता है. अब देवउठनी एकादशी के बाद से विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे. चलिए नवंबर और दिसंबर के विवाह शुभ मुहूर्त के बारे में आपको बताते हैं.

Vivah Muhurat 2025

November December Vivah Muhurat 2025: 6 जुलाई को देवशयनी एकादशी के बाद से सभी मांगलिक कार्य पर पांबदी लगी हुई है. अब 2 नवंबर को देवउठनी एकादशी के बाद शुभ और मांगलिक कार्य शुरू हो जाएंगे. देवउठनी एकादशी को भगवान विष्णु चार महीनों की योग निद्रा से जागेंगे. इसके बाद देवउठनी एकादशी से शुभ कार्यों की शुरुआत हो जाएगी. विष्णु भगवान के निद्रा योग से जागने के बाद ही चातुर्मास का समापन हो जाएगा. इसके बाद विवाह के मुहूर्त शुरू हो जाएंगे. नवंबर और दिसंबर महीने में कई सारे विवाह मुहूर्त प्रााप्त हो रहे हैं. चलिए आपको इन शुभ विवाह मुहूर्त के बारे में विस्तार से बताते हैं.

विज्ञापन

नवंबर महीने में इन दिनों गूंजेगी शहनाइयां

2 नवंबर 2025
3 नवंबर 2025
5 नवंबर 2025
8 नवंबर 2025
12 नवंबर 2025

विज्ञापन

13 नवंबर 2025
16 नवंबर 2025
17 नवंबर 2025
18 नवंबर 2025
21 नवंबर 2025

विज्ञापन

22 नवंबर 2025
23 नवंबर 2025
25 नवंबर 2025
30 नवंबर 2025

दिसंबर महीने के विवाह शुभ मुहूर्त

नंवंबर महीने में कई सारे विवाह शुभ मुहूर्त है लेकिन दिसंबर महीने में सिर्फ तीन ही शुभ विवाह मुहूर्त प्राप्त हो रहे हैं. दिसंबर महीने में 4 दिसंबर, 5 दिसंबर और 6 दिसंबर को विवाह के सर्वोत्तम शुभ मुहूर्त हैं. इन दिनों पर आप विवाह की तिथि निर्धारित कर सकते हैं. विवाह तिथि निर्धारित करने से पहले किसी ज्योतिषी या पंडित से सलाह अवश्य लें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ