हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Shri Ram Yanta: हिन्दू नववर्ष में चैत्र प्रतिपदा को अयोध्या राम मंदिर में स्थापित होगा 'श्री राम यंत्र'

Shri Ram Yanta: अयोध्या राम मंदिर में हिन्दू नववर्ष की चैत्र प्रतिपदा 19 मार्च, 2026 को चैत्र नवरात्र के अवसर पर ‘श्री राम यंत्र’ स्थापित होगा, जिसे पिछले दो वर्षों से सुरक्षित रखा गया है. यह यंत्र जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आध्यात्मिक शक्ति लाने का श्रेष्ठ माध्यम माना गया है. जानिए इसका महत्व और लाभ.

विज्ञापन
फोटो स्रोत: AI Gemini

Shri Ram Yanta: अयोध्या में एक और ऐतिहासिक पल आने वाला है. 19 मार्च को चैत्र नवरात्र के शुभ अवसर पर राम मंदिर के गर्भगृह के तीसरे तल पर ‘श्री राम यंत्र’ की स्थापना की जाएगी. यह यंत्र पिछले दो वर्षों से मंदिर परिसर में सुरक्षित रखा गया है. हर दिन इसकी विधिवत पूजा होती रही. अब इसे पूर्ण वैदिक विधि से प्रतिष्ठित किया जाएगा. इस अवसर पर देशभर के साधु-संत, वैदिक विद्वान और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू उपस्थित रहेंगी. आइए जानते हैं, श्री राम यंत्र का धार्मिक-आध्यात्मिक महत्व और इसके लाभ.

श्री राम यंत्र का महत्व

श्री राम यंत्र को सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक शुद्धि का प्रतीक माना जाता है. ज्योतिषीय दृष्टि से यह यंत्र जीवन में सौभाग्य और सफलता के लिए लाभकारी है.

  • यह नकारात्मक शक्तियों को दूर रखता है.
  • घर और कार्यस्थल में सकारात्मक वातावरण बनाता है.
  • मानसिक शांति और ध्यान की क्षमता बढ़ाता है.

यह भी पढ़ें: Vikram Samvat: अंग्रेजी कैलेंडर से 57 साल आगे चलता है विक्रम संवत, जानें हिन्दू नववर्ष के रोचक फैक्ट्स

विज्ञापन

बृहस्पति ग्रह से है संबंध

ज्योतिष में श्री राम यंत्र का गहरा संबंध देवगुरु बृहस्पति से माना जाता है. बृहस्पति को धर्म, ज्ञान, शिक्षा और भाग्य का कारक ग्रह माना गया है. भगवान राम का जन्म कर्क राशि और पुनर्वसु लग्न में हुआ था. गुरु की उच्च राशि में स्थिति ने गजकेसरी योग बनाया, जो सफलता और सम्मान का प्रतीक है. यंत्र के प्रभाव से व्यक्ति के जीवन में संतुलन और सकारात्मक बदलाव आते हैं.

श्री राम यंत्र से मिलने वाले लाभ

श्री राम यंत्र केवल पूजा का प्रतीक नहीं है. यह जीवन में अनेक समस्याओं से राहत देता है.

विज्ञापन
  • यह मानसिक अशांति और तनाव कम करता है.
  • पितृ दोष और ग्रहों के नकारात्मक प्रभाव को कम करता है.
  • घर और कार्यस्थल में सुख, समृद्धि और शांति बनाए रखता है.
  • वास्तु दोषों को समाप्त करने में सहायक है.
  • इसके दर्शन मात्र से व्यक्ति में एकाग्रता और सकारात्मक सोच आती है.

यहां भी कर सकते हैं स्थापित

श्री राम यंत्र को घर, कार्यालय और अन्य पवित्र स्थानों में स्थापित किया जा सकता है. नियमित पूजा और ध्यान से मानसिक संतुलन बढ़ता है. परिवार में मेलजोल और सहयोग बढ़ता है. आधुनिक शोध भी बताते हैं कि यंत्र की उपस्थिति से मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में स्थिरता आती है. इस शुभ यंत्र का प्रभाव केवल धार्मिक दृष्टि तक सीमित नहीं है. इसे सही दिशा और विधि से स्थापित करने पर यह वातावरण को पवित्र बनाता है. इसके दर्शन और पूजा से व्यक्ति में आत्मविश्वास, सकारात्मकता और मनोबल बढ़ता है.

यह भी पढ़ें: Vidur Niti: इन 5 लोगों के घर पर बैठने से बचने से बचें, वरना बढ़ सकती हैं जीवन की मुसीबतें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola