Shiva Temples of India: भगवान शिव का प्रिय महीना सावन इस साल 11 जुलाई से शुरू होगा। सावन के पावन माह में शिव भक्ति और पूजा का विशेष महत्व है। इस पवित्र महीने में किसी भी रूप में भगवान शिव का ध्यान लाभकारी माना गया है। इस महीने कुल 4 सोमवार पड़ हैं। वहीं इस साल कांवड़ यात्रा 11 जुलाई से ही आरंभ हो जाएगी। आइए जानते हैं, एक ऐसे शिव मंदिर के बारे में जहां दूध और गंगाजल की जगह एक विशेष जूस यानी रस से महादेव का अभिषेक होता है। यह विलक्षण मंदिर मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में स्थित हैं और यह अत्यंत प्राचीन है।
भगवान विष्णु ने की थी शिव पूजा
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के बोधवाड़ा गांव में स्थित शिव मंदिर ‘देवपथ महादेव मंदिर’ के नाम से प्रसिद्ध है। देवपथ महादेव मंदिर को श्री महायंत्र के रूप में निर्मित किया गया है, जबकि शिवलिंग के ऊपर गुंबद के आकार का रुद्र यंत्र स्थापित है। कहते हैं, यह मंदिर मनुष्यों द्वारा नहीं, बल्कि स्वयं देवताओं द्वारा निर्मित किया गया था। मान्यता है कि जब देवताओं ने मां नर्मदा की परिक्रमा आरंभ की थी, उसी दौरान उन्होंने इस मंदिर का निर्माण भी किया। इसी कारण इस स्थान का नाम पड़ा, ‘देवपथ महादेव’। भगवान विष्णु ने भी इस स्थान पर भगवान शिव की पूजा की थी। स्कंद पुराण, शिव पुराण और नर्मदा पुराण जैसे प्रमुख ग्रंथों में इस मंदिर का विशेष उल्लेख मिलता है।
ये भी पढ़ें: सावन की शुरुआत से पहले जरूर कर लें ये 7 काम, वरना शिव पूजा रह जाएगी अधूरी
हर साल तिल-तिल बढ़ता है शिवलिंग
बोधवाड़ा के देवपथ महादेव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की रचना विशेष और दुर्लभ है। यह शिवलिंग अष्टकोणीय है और 12 फीट ऊंचा है। इसमें से 10 फीट हिस्सा भूमिगत है, जबकि केवल 2 फीट का भाग ही बाहर दिखाई देता है। आप यकीन नहीं करेंगे लेकिन आश्चर्यजनक रूप से, यह शिवलिंग हर साल ‘तिल-तिल’ बढ़ता जाता है, जिसे भक्त चमत्कार मानते हैं।
गंगाजल नहीं, इस रस से होता है अभिषेक
इस मंदिर की एक अनोखी परंपरा यह भी है कि यहां शिवलिंग का अभिषेक गंगाजल से नहीं, बल्कि गन्ने के रस से किया जाता है। विशेष रूप से महाशिवरात्रि और सावन के सोमवार के अवसर पर, जब भक्तगण पूरी श्रद्धा से गन्ने के रस से अभिषेक करते हैं, तो माना जाता है कि उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।
रोट का अनूठा प्रसाद
महाशिवरात्रि पर यहां एक और रोचक परंपरा निभाई जाती है। विधिपूर्वक एक गड्ढे में आटे को सूत में लपेटा जाता है, फिर उसे कपड़े से ढंककर कंडे की आग में ‘रोट’ बनाया जाता है। रोट का मतलब विशालकाय रोटी से है। यह रोट अगली सुबह प्रसाद के रूप में श्रद्धालुओं को वितरित किया जाता है। यह परंपरा भी मंदिर की विशेष पहचान बन चुकी है। एमपी इस मंदिर में सालों भर भक्तों का तांता लगा रहता है।
ये भी पढ़ें: बड़ों के पैर छूने के बाद हाथ धोना चाहिए या नहीं, क्या पुण्य नष्ट हो जाते हैं? जानिए प्रेमानंद महाराज का जवाब
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
बिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
5 hrs agoशनि चालीसा के पाठ से दूर होंगे सभी संकट, साढ़ेसाती और ढैया से मिलेगी मुक्ति
21 hrs agoहाथ में पहनें ये कड़ा मिलेंगे कई फायदे, नहीं लगेगी किसी की नजर
23 hrs agoअर्नब तूफान भी नहीं रोक पाया जगन्नाथ मंदिर की परंपरा, बदला गया ध्वज
1 day agoव्रत-त्योहार से भरा है नवंबर, जानें दिवाली, धनतेरस समेत छठ महापर्व की तारीख
1 day agoराशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
1 day agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 day agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
1 day agoकहीं छलनी से हुआ करवा चौथ के चांद का दीदार, कहीं टकटकी लगाए रहीं महिलाएं
1 day agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines