Shiv Ji Puja: हिंदू धर्म में हर दिन किसी देवता को समर्पित माना जाता है. सप्ताह में दिनों के अनुसार, पूजा करने से यह अधिक फलदायी मानी जाती है. इसी प्रकार महादेव की पूजा के लिए सोमवार का दिन बहुत ही शुभ माना जाता है. खासकर सावन महीने में सोमवार के दिन पूजा करने से शिव जी का आशीर्वाद मिलता है. शिव जी को सोमवार का दिन प्रिय क्यों माना जाता है. आखिर इसके पीछे क्या वजह है. आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
महादेव की पूजा के लिए सोमवार का दिन
सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए समर्पित होता है. इसका संबंध चंद्रमा से जोड़कर देखते हैं. भगवान शिव ने अपने मस्तक पर चंद्रमा धारण किया हुआ है. चंद्रमा एक एक नाम सोम भी है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सोमवार के दिन के स्वामी चंद्रमा माने जाते हैं. शिव जी को भी सोमनाथ कहते हैं. इन्हीं कारणों से सोमवार का दिन शिव जी की पूजा के लिए समर्पित होता है.
ये भी पढ़ें – Nag Panchami 2026 Today: आज नाग पंचमी और सावन के तीसरे सोमवार का संयोग, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब
शिव जी और चंद्रमा का संबंध
महादेक के सभी भक्तों को ये पता है कि, उन्होंने अपने मस्तक पर चंद्रमा धारण किया हुआ है. लेकिन कम ही लोग इसके पीछे की वजह जानते होंगे. पौराणिक कथाओं के अनुसार, चंद्र देव का विवाह राजा दक्ष की 27 पुत्रियों से हुआ था. चंद्रमा को इनमें से रोहिणी अधिक प्रिय थी. ऐसे में चंद्रमा की 26 पत्नियों ने राजा दक्ष से इसके बारे में कहा. तब राजा दक्ष ने चंद्रमा को क्षय रोग यानी शरीर और चमक के घटने का श्राप दिया. तब उन्हें शिव जी की तपस्या की. शिव जी ने चंद्र देव को इस श्राप से पूरी तरह मुक्त नहीं किया. उन्होंने चंद्र देव को वरदान दिया कि, चंद्रमा कृष्ण पक्ष में घटेंगे और शुक्ल पक्ष में प्रतिदिन बढ़ेंगे. इसके बाद चंद्रमा की रक्षा के लिए उन्हें अपने मस्तक पर धारण कर लिया था.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
ओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
11 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
12 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
15 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
16 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
19 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines