Shardiya Navratri Maa Katyayani: आज 16 अक्टूबर 2026 दिन शुक्रवार को शारदीय नवरात्रि का छठा दिन है. आज आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि है. षष्ठी तिथि का समापन 17 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 54 मिनट पर होगा. ऐसे में 17 अक्टूबर को भी षष्ठी तिथि का योग बना रहा है. नवरात्रि के छठे दिन मां कात्यायनी की पूजा की जाती है. मां कात्यायनी का स्वरूप चार भुजाओं वाला है. देवी मां के दो हाथ में कलम, एक हाथ में तलवार और एक हाथ अभय मुद्रा में है. मां कात्यायनी के प्रिय भोग, शुभ रंग, आरती और मंत्र के बारे में जानते हैं.
मां कात्यायनी शुभ रंग और प्रिय भोग
मां कात्यायनी को पीला रंग अति प्रिय माना जाता है. आप आज की पूजा में पीले रंग के कपड़े पहन सकते हैं. देवी मां को शहद का भोग लगाना अति प्रिय होता है. आप शहद के अलावा मां दुर्गा को मिठाई, हलवा, गुड़ और फलों का भोग लगा सकते हैं. नवरात्रि के छठे दिन की पूजा में लाल गुलाब और गुड़हल के फूल चढ़ाने चाहिए.
मां कात्यायनी पूजा विधि
सुबह जल्दी उठने के बाद स्नान कर पीले रंग के कपड़े पहन लें. आप घर के मंदिर की सफाई करें और लकड़ी की चौकी स्थापित करें. चौकी पर पीले या लाल रंग का कपड़ा बिछाकर मां कात्यायनी की प्रतिमा स्थापित करें. प्रतिमा के समक्ष दीप और धूप जलाएं. इसके साथ ही शहद और फल का भोग लगाएं. मंत्रों का जाप करें और आरती कर पूजा संपन्न करें. आप इस विधि से पूजा कर मां कात्यायनी को प्रसन्न कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Kanya Pujan 2026: शारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी कन्या पूजन, जानिए संपूर्ण विधि
मां कात्यायनी पूजा मंत्र
- ॐ देवी कात्यायन्यै नमः
- ॐ क्रीं कात्यायनी क्रीं नमः
- या देवी सर्वभूतेषु मां कात्यायनी रूपेण संस्थिता।
नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः।।
मां कात्यायनी की आरती
जय जय अम्बे जय कात्यायनी। जय जग माता जग की महारानी॥
बैजनाथ स्थान तुम्हारा। वहां वरदाती नाम पुकारा॥
कई नाम हैं कई धाम हैं। यह स्थान भी तो सुखधाम है॥
हर मन्दिर में ज्योत तुम्हारी। कही योगेश्वरी महिमा न्यारी॥
हर जगह उत्सव होते रहते। हर मन्दिर में भगत है कहते॥
कत्यानी रक्षक काया की। ग्रन्थि काटे मोह माया की॥
झूठे मोह से छुडाने वाली। अपना नाम जपाने वाली॥
बृहस्पतिवार को पूजा करिये। ध्यान कात्यानी का धरिये॥
हर संकट को दूर करेगी। भण्डारे भरपूर करेगी॥
जो भी मां को भक्त पुकारे। कात्यायनी सब कष्ट निवारे॥
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
नहीं जलता रावण का पुतला, जानिए- कैसे मनाया जाता है कुल्लू दशहरा
21 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
21 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
1 day agoनवरात्रि में जरूर करें अर्गला स्तोत्र का पाठ, बरसेगी मां दुर्गा की कृपा
1 day agoकष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
2 days agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
2 days agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines